निधीश त्यागी, साथ में राजेश चतुर्वेदी, गौरव नौड़ियाल, फ़लक अफ़शां
आज की सबसे बड़ी और दिल दहला देने वाली खबर ईरान के मीनाब शहर से है, जहाँ शनिवार सुबह एक स्कूल पर मिसाइल हमले में 165 मासूमों की मौत हो गई, जिनमें ज़्यादातर सात से बारह साल की लड़कियां थीं. अब इस बात की पुष्टि हो रही है कि अमेरिका और इजराइल ने इस स्कूल पर जानबूझकर निशाना लगाया था. इस हमले ने खाड़ी क्षेत्र में तनाव को एक नए और भयावह स्तर पर पहुँचा दिया है, क्योंकि इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध अब चौथे दिन में प्रवेश कर चुका है. रिपोर्टों के मुताबिक, वैश्विक ऊर्जा बाज़ार पूरी तरह चरमरा गया है और होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया गया है. दूसरी तरफ, भारत में भी इस युद्ध की गूँज श्रीनगर से लेकर दिल्ली तक सुनाई दे रही है, जहाँ ईरानी नेता खामेनेई की हत्या के विरोध में प्रदर्शन जारी हैं और कनाडाई रिपोर्टों ने एक बार फिर भारत और कनाडा के रिश्तों में तल्खी पैदा कर दी है. इन तमाम बड़ी खबरों पर विस्तार से चर्चा करेंगे.
अपील :
आज के लिए इतना ही. हमें बताइये अपनी प्रतिक्रिया, सुझाव, टिप्पणी. मिलेंगे हरकारा के अगले अंक के साथ. हरकारा सब्सटैक पर तो है ही, आप यहाँ भी पा सकते हैं ‘हरकारा’...शोर कम, रोशनी ज्यादा. व्हाट्सएप पर, लिंक्डइन पर, इंस्टा पर, फेसबुक पर, यूट्यूब पर, स्पोटीफाई पर , ट्विटर / एक्स और ब्लू स्काई पर.












