हरकारा : ढंग की बातचीत तसल्ली से बढ़ाने का बिरला अड्डा
हरकारा : ढंग की बातचीत तसल्ली से बढ़ाने का बिरला अड्डा Podcast
24/02/2026: मोदी पर एप्सटीन की छाया | पीएम केयर पर सवाल | गुजरात मॉडल पर आकार पटेल | हिंदू राष्ट्र पर अपूर्वानंद | यूक्रेन पर रूसी हमले के 4 साल | महाराष्ट्र की लापता महिलाएं | जहाज के चोक्ड टायलेट्स
0:00
-10:37

24/02/2026: मोदी पर एप्सटीन की छाया | पीएम केयर पर सवाल | गुजरात मॉडल पर आकार पटेल | हिंदू राष्ट्र पर अपूर्वानंद | यूक्रेन पर रूसी हमले के 4 साल | महाराष्ट्र की लापता महिलाएं | जहाज के चोक्ड टायलेट्स

‘हरकारा’ यानी हिंदी भाषियों के लिए क्यूरेटेड न्यूजलेटर. ज़रूरी ख़बरें और विश्लेषण. शोर कम, रोशनी ज़्यादा.

निधीश त्यागी, साथ में राजेश चतुर्वेदी, गौरव नौड़ियाल, फ़लक अफ़शां

आज के अंक में हम बात करेंगे राहुल गांधी के उन सनसनीखेज़ आरोपों की जिनमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर एपस्टीन फाइल्स और अडानी को बचाने के लिए डोनल्ड ट्रंप के दबाव में होने का दावा किया है. हम नज़र डालेंगे प्रधानमंत्री मोदी के इज़राइल दौरे से ठीक पहले वहां मचे सियासी घमासान और विपक्षी बहिष्कार की धमकी पर. साथ ही सुनेंगे यूक्रेन युद्ध के मोर्चे से रूसी सैनिकों की वो खौफनाक गवाही जिसे सुनकर रूह कांप जाए और जानेंगे महाराष्ट्र में एक ही साल में लापता हुई अड़तालीस हज़ार महिलाओं की चिंताजनक रिपोर्ट के बारे में. चलिए शुरू करते हैं विस्तार से.

  • राहुल का वार: पीएम मोदी एपस्टीन फाइल्स और अडानी को बचाने के लिए ट्रंप के दबाव में.

  • इज़राइल संकट: पीएम मोदी के संसद संबोधन के बहिष्कार की तैयारी, विपक्ष ने नेतन्याहू को चेताया.

  • रूसी सेना का सच: अपने ही घायल सैनिकों को गोली मार रहे कमांडर, ‘मीट स्टॉर्म’ रणनीति का खुलासा.

  • खौफनाक आंकड़े: महाराष्ट्र में एक साल में 48,000 महिलाएं लापता, मुंबई में मामले 10 गुना बढ़े.

  • तेजस की उड़ान थमी: तकनीकी खामी के बाद वायुसेना ने पूरे तेजस बेड़े को ग्राउंड किया.

  • नाम बदला: केंद्र ने केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने को दी मंज़ूरी.

  • लखनऊ यूनिवर्सिटी: नमाज़ पढ़ने पर छात्रों को नोटिस और 50 हज़ार का बांड भरने का आदेश.

Share हरकारा : ढंग की बातचीत तसल्ली से बढ़ाने का बिरला अड्डा

अपील :

आज के लिए इतना ही. हमें बताइये अपनी प्रतिक्रिया, सुझाव, टिप्पणी. मिलेंगे हरकारा के अगले अंक के साथ. हरकारा सब्सटैक पर तो है ही, आप यहाँ भी पा सकते हैं ‘हरकारा’...शोर कम, रोशनी ज्यादा. व्हाट्सएप पर, लिंक्डइन पर, इंस्टा पर, फेसबुक पर, यूट्यूब पर, स्पोटीफाई पर , ट्विटर / एक्स और ब्लू स्काई पर.

Thanks for reading हरकारा : ढंग की बातचीत तसल्ली से बढ़ाने का बिरला अड्डा! Subscribe for free to receive new posts and support my work.

Discussion about this episode

User's avatar

Ready for more?