0:00
/
0:00
Transcript

नरवणे की किताब और पीएम का भाषण: क्या चीन मामले पर सच छिपाया गया? श्रवण गर्ग #harkara

हरकारा : ढंग की बातचीत तसल्ली से बढ़ाने का बिरला अड्डा

हरकारा डीप डाइव के इस एपिसोड में निधीश त्यागी और वरिष्ठ पत्रकार श्रवण गर्ग ने प्रधानमंत्री के हालिया भाषण और पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे की किताब को लेकर उठे सवालों पर गंभीर चर्चा की.

श्रवण गर्ग ने प्रधानमंत्री के भाषण को “राजनीतिक रूप से हिंसक” बताया और कहा कि भाषण में कांग्रेस, नेहरू, इंदिरा गांधी और राहुल गांधी पर तीखे हमले किए गए, लेकिन चीन, लद्दाख और नरवणे की किताब पर एक शब्द नहीं कहा गया.

चर्चा में नरवणे की किताब “Four Stars of Destiny” के उन हिस्सों का जिक्र हुआ जिसमें 2020 के चीन संकट के दौरान राजनीतिक नेतृत्व की भूमिका पर सवाल उठते हैं. किताब के अनुसार, चीनी टैंक 500 मीटर तक आ गए थे और आर्मी चीफ को स्पष्ट आदेश नहीं मिला। उन्हें कहा गया कि “जो उचित समझें करें. ”

श्रवण गर्ग का मानना है कि यह राजनीतिक-सैन्य संबंधों की गंभीर तस्वीर पेश करता है और आधिकारिक बयान और जमीनी सच्चाई में फर्क दिखाता है.

क्या संसद में असली सवालों से बचा जा रहा है? क्या सेना पर जिम्मेदारी डाल दी गई? पूरी चर्चा देखें और खुद तय करें.

अपील :

आज के लिए इतना ही. हमें बताइये अपनी प्रतिक्रिया, सुझाव, टिप्पणी. मिलेंगे हरकारा के अगले अंक के साथ. हरकारा सब्सटैक पर तो है ही, आप यहाँ भी पा सकते हैं ‘हरकारा’...शोर कम, रोशनी ज्यादा. व्हाट्सएप पर, लिंक्डइन पर, इंस्टा पर, फेसबुक पर, यूट्यूब पर, स्पोटीफाई पर , ट्विटर / एक्स और ब्लू स्काई पर.

Discussion about this video

User's avatar

Ready for more?