हरकारा डीप डाइव के इस एपिसोड में निधीश त्यागी और वरिष्ठ पत्रकार राजेश चतुर्वेदी के बीच भारत-अमेरिका टेरिफ डील पर विस्तार से चर्चा हुई. बातचीत का केंद्र डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सोशल मीडिया पर की गई घोषणाएँ, भारत पर लगाए गए 50 प्रतिशत टेरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत करने का दावा, और भारत द्वारा कुछ क्षेत्रों में शून्य टेरिफ लागू करने की बात रही.
चर्चा में यह सवाल उठाया गया कि जब फरवरी पिछले वर्ष तक टेरिफ लगभग 4–5 प्रतिशत था, तो 18 प्रतिशत को सफलता कैसे माना जाए. साथ ही रूस से तेल खरीद, यूक्रेन युद्ध, 500 बिलियन डॉलर व्यापार लक्ष्य, कृषि और डेयरी क्षेत्र को लेकर अमेरिकी दावों तथा भारत सरकार की ओर से आई अलग-अलग प्रतिक्रियाओं पर भी बात हुई.
कार्यक्रम में यह भी रेखांकित किया गया कि इस डील पर अब तक कोई संयुक्त आधिकारिक वक्तव्य सामने नहीं आया है, जबकि संसद का सत्र जारी है. किसानों, आईटी क्षेत्र, निर्यातकों और रणनीतिक साझेदारियों पर संभावित प्रभावों को लेकर भी प्रश्न उठाए गए.
क्या यह भारत की रणनीतिक जीत है या दबाव में लिया गया निर्णय? क्या सरकार संसद में पूरी जानकारी देगी? पूरी बातचीत देखें और तथ्य आधारित चर्चा को समझें.
अपील :
आज के लिए इतना ही. हमें बताइये अपनी प्रतिक्रिया, सुझाव, टिप्पणी. मिलेंगे हरकारा के अगले अंक के साथ. हरकारा सब्सटैक पर तो है ही, आप यहाँ भी पा सकते हैं ‘हरकारा’...शोर कम, रोशनी ज्यादा. व्हाट्सएप पर, लिंक्डइन पर, इंस्टा पर, फेसबुक पर, यूट्यूब पर, स्पोटीफाई पर , ट्विटर / एक्स और ब्लू स्काई पर.











