15 अगस्त के मंच से मोदी क्या कहेंगे, क्या नहीं? | राकेश कायस्थ #harkara
15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले से देश को संबोधित करेंगे. लेकिन इस बार बड़ा सवाल यह है कि मोदी क्या बोलेंगे और किन ज्वलंत मुद्दों पर चुप रहेंगे? रोजगार, शिक्षा, युवाओं का आंदोलन, संसद में जवाबदेही, राम मंदिर से जुड़े सवाल, किसानों, अल्पसंख्यकों और विदेश नीति के मुद्दों पर प्रधानमंत्री से देश जवाब की उम्मीद करता है. हरकारा डीप डाइव में निधीश त्यागी ने लेखक और व्यंग्यकार राकेश कायस्थ के साथ चर्चा की कि क्या इस बार प्रधानमंत्री का भाषण देश के असली सवालों का सामना करेगा या फिर एक बार फिर चुनावी तेवर और राजनीतिक दावों तक सीमित रहेगा. राकेश कायस्थ कहते हैं, "मैं इस हेडलाइन का इंतजार कर रहा हूं कि भारत के प्रधानमंत्री लाल किले से भारत के प्रधानमंत्री की तरह कब बोलेंगे? यह इंतजार मैं 12 साल से कर रहा हूं." क्या इस बार लाल किले से देश के सवालों के जवाब मिलेंगे? देखिए पूरी बातचीत.

