मोहन भागवत अमेरिका दौरा | आरएसएस के 100 साल और हिंदुत्व की ग्लोबल राजनीति | अजित साही
आरएसएस के 100 साल पूरे होने के मौके पर सरसंघचालक मोहन भागवत अमेरिका और कनाडा के दौरे पर हैं. संघ इस दौरे को "वसुधैव कुटुम्बकम" के संदेश से जोड़ रहा है, लेकिन इस दौरे को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं. हरकारा डीप डाइव के इस एपिसोड में निधीश त्यागी ने वाशिंगटन डीसी से पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक अजित साही के साथ विस्तार से चर्चा की कि अमेरिका में आरएसएस और उससे जुड़े संगठन किस तरह काम करते हैं. हिंदू स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद ऑफ अमेरिका, हिंदू पहचान की राजनीति, हिंदूफोबिया, जाति भेदभाव और अमेरिकी राजनीति में भारतीय संगठनों की भूमिका जैसे मुद्दों पर इस बातचीत में गंभीर चर्चा हुई. क्या मोहन भागवत का यह दौरा सिर्फ प्रवासी भारतीयों और हिंदू समुदाय से संवाद का कार्यक्रम है? या फिर इसके पीछे अमेरिका में आरएसएस के सामाजिक और वैचारिक नेटवर्क को मजबूत करने की बड़ी रणनीति है? देखिए हरकारा डीप डाइव में निधीश त्यागी और अजित साही की पूरी बातचीत. #MohanBhagwat #RSS #America #HarkaraDeepDive #NidheeshTyagi #AjitSahi #IndianDiaspora #HinduPolitics #Hindutva #IndianPolitics

