5 राज्यों के नतीजे LIVE: बंगाल टक्कर, TN में उलटफेर, असम में BJP आगे | श्रवण गर्ग #harkara

हरकारा डीप डाइव के इस लाइव इंटरव्यू में वरिष्ठ पत्रकार श्रवण गर्ग के साथ आज हम पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों की मतगणना और उससे जुड़ी जमीनी हकीकतों पर चर्चा करेंगे. शुरुआती रुझानों में अलग-अलग राज्यों में अलग तस्वीर उभरती दिख रही है. पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी दल टीएमसी और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर नजर आ रही है, जबकि तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं. मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन को पीछे छोड़ते हुए अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके की ब्लॉकबस्टर एंट्री सत्ता में होती नजर आ रही है. असम में मुकाबला कड़ा बना हुआ है, असम में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में भाजपा प्रचंड जीत की ओर बढ़ती दिख रही है. राज्य में लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी के संकेत मिल रहे हैं, जिसे पार्टी की मजबूत संगठनात्मक रणनीति और राज्य सरकार के कामकाज का परिणाम बताया जा रहा है. केरल में इस बार परंपरा टूटने की संभावना जताई जा रही है, ताजा रुझानों के मुताबिक राज्य में कांग्रेस‑नेतृत्व वाले यूडीएफ की जीत तय मानी जा रही है. वहीं पुडुचेरी में भी एनडीए की जीत लगभग तय मानी जा रही है.

Previous

पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा: राजनीतिक टकराव या लोकतंत्र पर खतरा? | श्रवण गर्ग #harkara

Next

शुभेंदु अधिकारी का उदय: बंगाल की सत्ता, राजनीति और नए युग का विश्लेषण | राजेश चतुर्वेदी #harkara