पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा: राजनीतिक टकराव या लोकतंत्र पर खतरा? | श्रवण गर्ग #harkara
हरकारा डीप डाइव के लाइव इंटरव्यू में वरिष्ठ पत्रकार श्रवण गर्ग के साथ हम बंगाल और अन्य चुनावी राज्यों के परिणामों के बाद सामने आई हिंसा, जमीनी हालात और उसके राजनीतिक असर पर विस्तार से चर्चा कर रहे हैं. चुनाव परिणामों के बाद पश्चिम बंगाल में एक बार फिर राजनीतिक हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक कई जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं दर्ज की गई हैं. टीएमसी और भाजपा समर्थकों के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है, जिसमें स्थानीय स्तर पर बदले की राजनीति का आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गया है. यह हिंसा केवल राजनीतिक प्रतिस्पर्धा तक सीमित नहीं दिख रही, बल्कि कई जगहों पर आम लोगों के प्रभावित होने की भी खबरें हैं, जिससे प्रशासन पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने का दबाव बढ़ गया है. क्या यह सिर्फ सत्ता की लड़ाई है या लोकतांत्रिक संस्थाओं की परीक्षा? क्या राजनीतिक दल अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं? और आगे क्या हो सकता है? इन सभी सवालों पर गहराई से विश्लेषण इस बातचीत में.

