LIVE | क्या भागवत ने पलटी मारी? | Gen Z पर बदले सुर या RSS की नई रणनीति?

मोहन भागवत का Gen Z से संवाद: https://www.youtube.com/watch?v=So_LMdZmNvg मुंबई में IIMUN के मंच से RSS प्रमुख मोहन भागवत ने Gen Z को अपनी पीढ़ी से अधिक ईमानदार और देशभक्त बताया. उन्होंने कहा कि अगर युवाओं से समय रहते संवाद हुआ होता, तो जंतर-मंतर जैसा आंदोलन नहीं होता. साथ ही उन्होंने आंदोलन को लोकतंत्र में संवाद का माध्यम बताया और प्रदर्शन करने वाले युवाओं को एंटी-नेशनल कहने का विरोध किया. भागवत ने शिक्षा, रोजगार, आरक्षण, सोशल मीडिया, AI, चीन-पाकिस्तान से संबंध, LGBTQ, महिलाओं की भागीदारी और पर्यावरण जैसे कई अहम मुद्दों पर भी अपनी राय रखी. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या यह मोहन भागवत का वैचारिक बदलाव है, या फिर युवाओं के बीच बढ़ती नाराज़गी और बदलते राजनीतिक माहौल को देखते हुए RSS की नई रणनीति? हरकारा Deep Dive LIVE में निधीश त्यागी और श्रवण गर्ग इसी सवाल पर विस्तार से चर्चा कर रहे हैं. आइए समझते हैं कि भागवत के इन बयानों के राजनीतिक, वैचारिक और चुनावी मायने क्या हैं, और क्या ये संघ की सोच में बदलाव का संकेत हैं या केवल बदलते समय के अनुरूप नई रणनीति.

Next

भागवत के बयान से सियासत में भूचाल! निशाने पर कॉक्रोच, विपक्ष या खुद मोदी? | श्रवण गर्ग #harkara