आकार पटेल: "ये इलेक्टोरल जीनोसाइड है" | एसआईआर, नागरिकता और कटते नाम | हरकारा डीप डाइव #harkara

आकार पटेल को एसआईआर का नोटिस व्हाट्सएप पर मिला. उन्होंने पहले तय किया कि नहीं जाएँगे — "भाड़ में जाए वोट". फिर पत्नी लौटकर बोलीं कि खिड़की के उस पार बैठा आदमी दुखी था कि आपने जवाब तक नहीं दिया. आकार काग़ज़ों की फ़ाइल लेकर पहुँचे. जन्म प्रमाणपत्र और स्कूल सर्टिफ़िकेट 2006 की सूरत बाढ़ में बह चुके हैं, पासपोर्ट अदालत के पास ज़ब्त है. इस बातचीत में लेखक और मानवाधिकार कार्यकर्ता आकार पटेल बताते हैं कि एसआईआर की गड़बड़ी सिर्फ़ प्रक्रिया की नहीं, बुनियाद की है: सबूत का बोझ नागरिक पर डाल दिया गया है. सरकार को साबित करना चाहिए कि कोई नाम संदिग्ध है, न कि हर नागरिक को कि वह मौजूद है. दो चरणों के बाद 13 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में शुद्ध रूप से करीब 5.84 करोड़ मतदाता सूची से बाहर हो चुके हैं. तीसरा चरण 16 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में जारी है. हरकारा स्वतंत्र हिंदी पत्रकारिता का मंच है. शोर कम, रोशनी ज़्यादा. हमारा साथ दें, सब्सक्राइब करें और घंटी दबाएँ. आकार पटेल का लेख: https://www.harkaraonline.com/latest-articles/ep2y76ft64pbdlpb22mfea94hfshfe चुनाव आयोग में 14 आपत्तियां! क्या ज्ञानेश कुमार ने अनसुनी की सहयोगियों की बात? | श्रवण गर्ग #harkara https://youtu.be/LvkuPUKKokQ वेबसाइट: harkaraonline.com

Next

चुनाव आयोग में 14 आपत्तियां! क्या ज्ञानेश कुमार ने अनसुनी की सहयोगियों की बात? | श्रवण गर्ग #harkara