राहुल गांधी आगे, कांग्रेस पीछे क्यों? | श्रवण गर्ग #harkara
हरकारा डीप डाइव के इस एपिसोड में निधीश त्यागी एवं वरिष्ठ पत्रकार श्रवण गर्ग के साथ चर्चा हुई कि राहुल गांधी की बढ़ती राजनीतिक सक्रियता और लोकप्रियता का कांग्रेस को चुनावी फायदा क्यों नहीं मिल पा रहा है. क्या कांग्रेस का कमजोर संगठन राहुल गांधी की राह में सबसे बड़ी चुनौती है? क्या राहुल गांधी ने कांग्रेस संगठन पर निर्भर रहने के बजाय सीधे जनता और युवाओं से जुड़ने की रणनीति अपनाई है? और क्या मौजूदा राजनीति अब संगठनों से ज्यादा नेताओं और जनता के बीच सीधे संवाद की लड़ाई बन गई है? बातचीत में कांग्रेस की उत्तर भारत में कमजोर स्थिति, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और गुजरात में संगठनात्मक चुनौतियों, राहुल गांधी की रणनीति और भाजपा की राजनीतिक तैयारी पर विस्तार से चर्चा हुई. श्रवण गर्ग ने युवाओं और छात्र आंदोलनों के संदर्भ में नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका, अरब स्प्रिंग, 1968 के फ्रांस के छात्र आंदोलन और 1974 के जेपी आंदोलन का भी उल्लेख किया. उन्होंने बताया कि कैसे पारंपरिक राजनीतिक संगठनों से अलग जनता और युवाओं की सक्रियता सत्ता के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर सकती है. चर्चा में यह सवाल भी अहम रहा कि राहुल गांधी की लोकप्रियता को क्या कांग्रेस वास्तविक चुनावी ताकत में बदल पाएगी. 2024 के बाद इंडिया ब्लॉक की स्थिति, विपक्षी दलों के बदलते समीकरण और 2027-2029 के चुनावी परिदृश्य पर भी बातचीत हुई. देखिए पूरा हरकारा डीप डाइव और जानिए श्रवण गर्ग का विश्लेषण. #HarkaraDeepDive #ShravanGarg #RahulGandhi #Congress #NarendraModi #IndianPolitics #PoliticalAnalysis #Harkara #YouthPolitics #BJP#HarkaraDeepDive,#ShravanGarg,#RahulGandhi,#Congress,#NarendraModi,#IndianPolitics,#PoliticalAnalysis,#Harkara,#YouthPolitics,#BJP,#IndiaPolitics,#RahulGandhiNews,#CongressPolitics,#OppositionPolitics,#IndiaAlliance,#PoliticalStrategy,#IndianDemocracy,#YouthMovement,#StudentPolitics,#Election2027,#Election2029,#PoliticalLeadership,#GrassrootsPolitics,#CongressOrganization,#BJPPolitics,#IndianElections,#PoliticalDebate,#DemocracyInIndia,#HarkaraNews

