सहारनपुर मस्जिद पर बुलडोजर क्यों चला? क्या पूरे देश में है एक पैटर्न? | नदीम खान , एपीसीआर #harkara

हरकारा डीप डाइव के इस एपिसोड में निधीश त्यागी के साथ एपीसीआर के नेशनल सेक्रेटरी नदीम खान से बातचीत हुई. चर्चा का केंद्र सहारनपुर में मस्जिद पर हुई बुलडोजर कार्रवाई और देश के अलग-अलग हिस्सों में धार्मिक स्थलों के खिलाफ हो रही कार्रवाइयां हैं. सहारनपुर में अदालत के आदेश के बाद इतनी जल्दबाजी में बुलडोजर कार्रवाई क्यों की गई? क्या प्रभावित पक्ष को अपील का पर्याप्त अवसर मिला? नदीम खान इस मामले में "ड्यू प्रोसेस" और न्यायिक प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हैं. बातचीत में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, राजस्थान और अन्य राज्यों में मस्जिदों, दरगाहों और मदरसों से जुड़े मामलों का भी जिक्र हुआ. क्या इन घटनाओं के पीछे कोई समान पैटर्न दिखाई देता है? क्या धार्मिक स्थलों से जुड़े विवादों में 1991 के पूजा स्थल अधिनियम की अनदेखी हो रही है? और इन मामलों में निचली अदालतों, प्रशासन और पुलिस की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है? नदीम खान ने यह भी बताया कि बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ आवाज उठाने वाले स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई का क्या असर पड़ता है और प्रभावित लोगों के लिए कानूनी लड़ाई लड़ना कितना मुश्किल हो जाता है. बातचीत के अंत में सहारनपुर के सामाजिक माहौल, समुदाय के भीतर मौजूद गुस्से और इस आशंका पर चर्चा हुई कि कहीं हिंसा के जरिए राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश तो नहीं की जा रही.

Next

राहुल गांधी आगे, कांग्रेस पीछे क्यों? | श्रवण गर्ग #harkara