नई त्रासदी : नीट की दोबारा परीक्षा देने वाली छात्रा ने आत्महत्या की, कट ऑफ से 11 नंबर कम आए थे
इस बीच महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले के जलालपुर गांव में 19 वर्षीय एक मेडिकल उम्मीदवार ने कथित तौर पर नीट री-एग्जाम (पुनः परीक्षा) के अपने अंकों से परेशान होकर अपने घर में आत्महत्या कर ली.
पुलिस के अनुसार, छात्रा ने नीट री-टेस्ट में 166 अंक हासिल किए थे और कथित तौर पर 177 अंकों के क्वालिफाइंग कटऑफ से 11 अंकों से चूक गई थी. कर्जत पुलिस ने दुर्घटनाजन्य मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रही है.
‘एचटी’ के अनुसार, उसके परिवार ने बताया कि उम्मीद के मुताबिक अंक हासिल न कर पाने के कारण वह भारी मानसिक तनाव में थी. उसके चाचा ने पत्रकारों को बताया कि वह परिणाम को लेकर अवसाद से जूझ रही थी और उसके कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है.

