सरकार का बयान: काला सागर और फारस की खाड़ी में संघर्षों के कारण 16 भारतीय नाविकों की जान गई
नौवहन (शिपिंग) सचिव विजय कुमार ने गुरुवार को कहा कि पश्चिम एशिया और फारस की खाड़ी क्षेत्र में चल रहे संघर्षों के कारण 16 भारतीय नाविकों (सीफॉरर्स) की जान चली गई है.
‘पीटीआई’ के अनुसार, 28 फरवरी को अमेरिका-ईरान युद्ध के बाद से होर्मुज जलडमरूमध्य और फारस की खाड़ी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में जहाजों पर मिसाइल हमले आम हो गए हैं. 28 फरवरी से अब तक काला सागर (ब्लैक सी) में हुए संघर्षों में पांच भारतीय नाविकों की जान जा चुकी है. 28 फरवरी से भारतीय हित से जुड़े 74 जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरे हैं, जिनमें से 25 भारतीय ध्वज वाले थे और बाकी विदेशी ध्वज वाले थे.
उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में आठ भारतीय ध्वज वाले जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य क्षेत्र में हैं, जिनमें से छह उस क्षेत्र में सुरक्षित रूप से व्यापार कर रहे हैं और दो कंटेनर जहाज हैं.

