असम के काजीरंगा में बस और ट्रक की टक्कर में कम से कम 24 लोगों की मौत; 20 अन्य घायल

शुक्रवार (13 नवंबर, 2026) को असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के पास एक मिनीबस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में दो महिलाओं और एक नाबालिग सहित कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए.

‘पीटीआई’ के मुताबिक, पीड़ितों में से अधिकांश कॉलेज के छात्र थे जो अपनी कक्षाओं से घर लौट रहे थे. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 715 पर कोहोरा रेंज में हाथीकुली चाय बागान के पास रंगाजान में उस समय हुई, जब यात्री वाहन ट्रक से टकरा गया.

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया कि गंभीर रूप से घायल कई लोगों का बोकाखात सिविल अस्पताल और जोरहाट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज चल रहा है. गोलाघाट जिले के एक कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने संवाददाताओं को बताया कि कई घायलों की हालत नाजुक होने के कारण मृतकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्ननील डेका ने कहा कि बस में यात्रा कर रहे लोगों की सटीक संख्या का तुरंत पता नहीं चल पाया है.

Previous
Previous

असम में 1983 के दंगों में विस्थापित 132 बंगाली मुस्लिम परिवारों के घरों पर चला बुलडोजर

Next
Next

प्रिया सीतारमण | एसआईआर अभ्यास एक तकनीकी विफलता भी है