भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार चौथे सप्ताह घटा, सितंबर के उच्चतम स्तर से 50 अरब डॉलर कम हुआ
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार चौथे सप्ताह घटकर 734.6 अरब डॉलर पर आ गया है. ‘रॉयटर्स’ के अनुसार, विदेशी मुद्रा भंडार 4 सितंबर को अपने हालिया उच्चतम स्तर 785.71 अरब डॉलर पर था, जिसमें एक महीने से भी कम समय में लगभग 50 अरब डॉलर की गिरावट आई है.
यह कमी रुपये की गिरावट को थामने के लिए स्पॉट मार्केट (हाज़िर बाज़ार) में आरबीआई द्वारा डॉलर की बिक्री और अतिरिक्त तरलता (सरप्लस लिक्विडिटी) को सोखने के उद्देश्य से किए गए सेल/बाय एफएक्स स्वैप (मुद्रा विनिमय) के कारण हुई है.
केंद्रीय बैंक के सहयोग के बावजूद, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड (बॉन्ड प्रतिफल) में बढ़ोतरी और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) द्वारा भारतीय शेयर बाजार से बड़े पैमाने पर पैसा निकालने के दबाव में रुपया लगातार कमजोर हो रहा है.
बुधवार को इस गिरावट में तेज़ी देखी गई, जब रुपया डॉलर के मुकाबले लगभग 0.5% गिरकर 96.8450 के स्तर पर पहुँच गया, जो इसके 96.96 के सर्वकालिक निचले स्तर के काफी करीब है.

