जंतर-मंतर हमला: दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज को 72 घंटे में गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जंतर-मंतर पर एक विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशु आजाद के पिता पर हमला करने के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

लवप्रीत कौर की रिपोर्ट के मुताबिक, निशु आजाद सहित सीजेपी के सदस्य अपने समर्थकों के साथ शुक्रवार (4 सितंबर 2026) को संसद मार्ग थाने पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. उनकी मांग थी कि जुलाई में जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान निशु के पिता संजय कुमार पर हुए हमले के दर्ज मामले पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए.

दिल्ली पुलिस के साथ कई घंटों की बातचीत के बाद सीजेपी प्रतिनिधियों ने कहा, “पुलिस हमारी मांगों पर सहमत हो गई है. एफआईआर में धारा 306, 326 और एससी/एसटी एक्ट जोड़े जाएंगे. उन्होंने आश्वासन दिया है कि आरोपी को गिरफ्तार भी किया जाएगा और वे इस पर काम कर रहे हैं.”

निशु ने कहा, “लोग मुझे बलात्कार की धमकियां दे रहे हैं, गाली दे रहे हैं और मेरे बहुत गंदे स्टीकर बनाकर शेयर कर रहे हैं. मैंने ऐसे लोगों के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई है और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. मुझे तो अपने घर से बाहर निकलने में भी शर्म आ रही थी.  इस घटना के बाद मैं 2-4 हफ्ते तक स्कूल भी नहीं जा सकी.”

आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उसने दावा किया कि वह जेल नहीं गया. जबकि उसने निशु के बाप का सिर फाड़ दिया था और सिर में 60 टांके आए थे. कोई और होता तो हत्या के प्रयास (307) का मुकदमा दर्ज होता. लेकिन दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और नरेंद्र मोदी उसके बड़े भाई हैं.    

हालांकि अपने दावों पर आक्रोश बढ़ने के बाद भारद्वाज के सुर बदल गए हैं. उसने कहा, "जिसे लोग हमला कह रहे हैं, वह वास्तव में आत्मरक्षा में उठाया गया कदम था." उसने कहा, "अगर मैंने आत्मरक्षा में कदम न उठाया होता, तो भीड़ मुझे पीट-पीटकर मार डालती या मेरी हत्या हो सकती थी. मेरे पास वीडियो के रूप में इसके सबूत हैं. जब मैंने आत्मरक्षा में बचाव किया, तो उनके सिर पर चोट लग गई."

Previous
Previous

बिना वेतन के काम में भारत सबसे आगे; 24% लोग हर हफ्ते 16 घंटे से अधिक मुफ्त काम करते हैं

Next
Next

अडानी मामले में हिंडनबर्ग और अन्य के खिलाफ सेबी की कार्रवाई जारी