मीडिया की ओर से कोई सवाल नहीं, मित्र सुभाष को बहुत-बहुत बधाई; भगोड़े विजय माल्या का तंज़

‘पीटीआई’ के अनुसार, भगोड़े भारतीय उद्योगपति विजय माल्या ने 22 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के कर्ज को 6.5 करोड़ रुपये में निपटाने की इस खबर पर खुशी जताई. माल्या ने इस आदेश से जुड़ी एक समाचार रिपोर्ट को ‘एक्स’ पर रीपोस्ट करते हुए लिखा, "यदि यह सच है तो मेरे मित्र सुभाष को बहुत-बहुत बधाई. बैंकों और सरकार ने स्वीकार किया है कि उन्होंने ₹6,203 करोड़ के न्यायिक कर्ज के फैसले के मुकाबले मुझसे ₹14,100 करोड़ वसूल किए हैं. कई अन्य उधारकर्ताओं ने बहुत मामूली राशि में समझौते किए हैं. मुझे लगता है कि यही भारतीय ऋण समाधान न्याय है. मीडिया की ओर से कोई सवाल नहीं."

मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के नेता जयराम रमेश ने हमला बोलते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, "वित्त की शब्दावली में, जब ऋणदाताओं का पैसा बकाया होता है और देनदार उसका केवल एक हिस्सा चुकाता है, तो उस अंतर को प्रतिशत के रूप में 'हेयरकट' कहा जाता है." रमेश ने लिखा, "यह सिर्फ एक हेयरकट नहीं है. यह वास्तव में मुंडन है और यह दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी), 2016 का सरासर मजाक उड़ाता है."

Previous
Previous

राजस्थान में 5 दलितों की हत्या के 11 साल बाद भी एक भी दोषी क्यों नहीं ठहरा

Next
Next

सुभाष चंद्रा का ₹22,006 करोड़ का कर्ज घटकर सिर्फ ₹6.5 करोड़ रह गया