यूपी: नॉन-वेज रेस्टोरेंट की रील में शिव मंदिर के दृश्यों को दिखाने पर मुस्लिम फूड ब्लॉगर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक नॉन-वेजिटेरियन (मांसाहारी) रेस्टोरेंट का प्रचार करने वाले सोशल मीडिया वीडियो में शहर के प्रसिद्ध शिव चौक क्षेत्र में तिरंगे से घिरे शिव मंदिर के दृश्यों को दिखाए जाने से कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने के बाद एक मुस्लिम फूड ब्लॉगर को गिरफ्तार कर लिया गया.

आरोपी की पहचान अनस अहमद के रूप में हुई है, जो लद्धावाला का निवासी है और यूट्यूब तथा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फूड ब्लॉगिंग चैनल चलाता है.

पुलिस के अनुसार, अहमद स्थानीय रेस्टोरेंट 'अल यामीन' में मिलने वाले मांसाहारी व्यंजनों की समीक्षा (फूड रिव्यू रील) करने के लिए वहाँ गया था.

रिकॉर्डिंग के दौरान, अहमद ने शहर के कई प्रमुख स्थलों के दृश्य भी फिल्माए, जिनमें राष्ट्रीय ध्वज और शिव चौक पर स्थित शिव की मूर्ति शामिल थी.

‘मकतूब मीडिया’ के मुताबिक, मांसाहारी भोजन को बढ़ावा देने वाले वीडियो में शिव की मूर्ति को शामिल करने पर हिंदुत्ववादी संगठनों ने आपत्ति जताई और आरोप लगाया कि इस कंटेंट (सामग्री) से हिंदू धार्मिक भावनाओं का अपमान हुआ है.

रिपोर्टों के अनुसार, इन समूहों ने तत्काल पुलिस कार्रवाई की मांग की और ब्लॉगर की गिरफ्तारी न होने पर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी. शिकायतों के बाद, पुलिस ने जांच शुरू की और बाद में अहमद को हिरासत में ले लिया.

अपने खिलाफ बढ़ते नफरती अभियान के बीच, अहमद ने मुजफ्फरनगर के निवासियों को संबोधित करते हुए दो अलग-अलग माफीनामा वीडियो अपलोड किए, जिसमें उन्होंने इस घटना पर खेद व्यक्त किया. 

Previous
Previous

कॉकरोच जनता पार्टी का उदय क्यों मायने रखता है

Next
Next

डेटा सेंटर किस तरह दलित समुदायों को उनकी जमीन से बेदखल कर रहे हैं