‘आई लव यू, पापा’: री-टेस्ट से पहले देहरादून में भी नीट अभ्यर्थी ने की आत्महत्या

देहरादून में मंगलवार को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) की परीक्षा के तनाव के कारण एक 24 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. याद रहे, सोमवार को राजस्थान के सीकर में भी नीट अभ्यर्थी 22 वर्षीय उमेश माली ने आत्महत्या कर ली थी.

मृतका रिया कुमारी 21 जून को होने वाली दोबारा परीक्षा की तैयारी कर रही थी. कुमारी देहरादून के एक कॉलेज में पढ़ाई करने के साथ-साथ इस मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी भी कर रही थी. उसके पिता सेना के एक सेवानिवृत्त (रिटायर्ड) कर्मी हैं.

ऐश्वर्या राज के मुताबिक, मंगलवार सुबह जब पटेल नगर स्थित घर में कुमारी की माँ ने उसका कमरा अंदर से बंद पाया, तो उन्होंने अपने पति को सूचित किया और दरवाजा तोड़ा. उन्होंने कुमारी को मृत पाया और सुबह करीब 11:30 बजे पुलिस को इसकी सूचना दी.

घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद

सदर के सर्कल ऑफिसर अंकित कंडारी ने बताया कि उन्हें एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें कुमारी ने अपने इस कदम के लिए माफी मांगी है.  कंडारी ने पत्र के हवाले से कहा, "आई लव यू, पापा; मुझे माफ कर देना.  यह किसी की गलती के कारण नहीं है; यह मेरी अक्षमता के कारण है."

परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और मंगलवार को ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया. कंडारी ने कहा, "हम इस बात की जांच करेंगे कि क्या उन पर कोई दबाव था और क्या वे इसे लेकर तनाव में थीं."

क्षेत्र के पुलिस चौकी प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि वह कई परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी और घंटों अपने कमरे में ही रहती थी.  मंगलवार को जब वह नाश्ते के लिए बाहर नहीं आई, तो उसके माता-पिता चिंतित हो गए. परिवार ने बताया कि उन्होंने उसे आखिरी बार पिछली रात देखा था, जब वह पढ़ाई कर रही थी.

Next
Next

मेसी! मेसी! मेसी! अल्जीरिया के खिलाफ हैट्रिक ने दिखाया कि छठे फीफा विश्व कप में भी उनका जादू बरकरार है