बांग्लादेश ने कहा, हसीना की वापसी सुनिश्चित करने के लिए कानूनी प्रक्रिया पूरी, अब फैसला भारत के हाथ में

बांग्लादेश के कानून मंत्री मोहम्मद असदुज्जमां ने शनिवार (14 नवंबर, 2026) को कहा कि भारत से अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की वापसी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सभी कानूनी प्रक्रियाएं बांग्लादेश ने पूरी कर ली हैं और अब अगला कदम नई दिल्ली को उठाना है.

‘पीटीआई’ के अनुसार, ढाका स्थित बांग्लादेश-चीन मैत्री सम्मेलन केंद्र में एक कार्यक्रम के बाद असदुज्जमां ने कहा, "हमने कानूनी प्रक्रिया के हिस्से के रूप में अपनी तरफ से आवश्यक सब कुछ पूरा कर लिया है.  वे (भारत) क्या करेंगे, यह उन पर निर्भर है."

मंत्री ने कहा कि हसीना कानूनी माध्यमों से लौटेंगी और द्विपक्षीय संधि के तहत उनका प्रत्यर्पण अपने आप में एक कानूनी प्रक्रिया होगी. क्या उन्हें (हसीना) अपनी मौत की सजा के खिलाफ अपील करने का अधिकार होगा, इस सवाल पर असदुज्जमां ने कहा कि संबंधित कानून के तहत उन्हें यह अवसर नहीं मिलेगा. यह पूछे जाने पर कि क्या भारत ने हसीना को किसी तीसरे देश भेजने के बारे में बांग्लादेश से चर्चा की है, मंत्री ने कहा कि भारत सरकार ही इस सवाल का जवाब दे पाएगी. इस बीच खबर यह भी है कि अगले सप्ताह होने वाली भारत-बांग्लादेश कांसुलर वार्ता को स्थगित कर दिया गया है.

Previous
Previous

सादिया सुहैल मजीद | निर्वाचन आयोग की दुविधा: स्वतंत्रता, शक्ति और जवाबदेही का सवाल

Next
Next

शेख हसीना की वापसी में भारत ने की नए सिरे से मुकदमे और बांग्लादेश सेना की भूमिका की मांग: रिपोर्ट