दिपके के आव्हान का दबाव: सीबीएसई के अध्यक्ष और सचिव का तबादला
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 12वीं कक्षा के डिजिटल 'ऑन-स्क्रीन मार्किंग' (OSM) मूल्यांकन में गड़बड़ी के बाद सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. विवाद बढ़ता देख सीबीएसई के अध्यक्ष राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का तबादला कर दिया गया है, साथ ही क्षमता निर्माण आयोग की अध्यक्ष एस राधा चौहान की अगुवाई में जांच समिति गठित की गई है. इस बीच, विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मूल्यांकन करने वाली निजी कंपनी 'कोएम्प्ट' पर तेलंगाना के 2019 के 'ग्लोबरेना' विवाद से जुड़े होने और सोची-समझी साजिश के तहत ठेका हासिल करने का गंभीर आरोप लगाया है, जिसे बोर्ड ने खारिज कर दिया है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट
चक्रव्यूह में सीबीएसई: “सर, आज ‘मन की बात थी’, हम बेसब्र थे, पर आप ओएसएम के बारे में एक शब्द नहीं बोले”
सीबीएसई (CBSE) कक्षा 12वीं के ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम (OSM) को लेकर विवाद गहरा गया है. 19 वर्षीय एथिकल हैकर निसर्ग अधिकारी और छात्र सिद्धार्थ शर्मा ने हैदराबाद की वेंडर कंपनी 'कोएम्प्ट एजुटेक' के पोर्टल में गंभीर सुरक्षा चूकों (Vulnerabilities) का खुलासा किया है, जहाँ सुपरएडमिन का पासवर्ड मात्र '123456' था और एडब्ल्यूएस बकेट की गलती से उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन उपलब्ध थीं. टेंडर नियमों में बदलाव के आरोपों, उत्तर पुस्तिकाओं के मिसमैच और जोसा (JoSAA) काउंसलिंग से पहले लाखों छात्रों के साल बर्बाद होने के संकट पर पढ़ें यह पूरी खोजी रिपोर्ट.
सीबीएसई ओएसएम ड्राई रन के बाद रिपोर्ट में जताई गईं 36 चिंताएं
हिंदुस्तान टाइम्स में संजय मौर्या की रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 12 की परीक्षाओं के लिए लागू किए गए ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम के ड्राई रन में ही 36 गंभीर तकनीकी और परिचालन संबंधी खामियां सामने आ गई थीं. आंतरिक पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट में 'सतही और अंधाधुंध जांच', डेटा लॉस का खतरा और अतिरिक्त मुख्य परीक्षकों के पास कॉपियों को वापस भेजने का विकल्प न होने जैसी चेतावनियां दी गई थीं. जल्दबाजी में डिजिटल मूल्यांकन लागू करने से लाखों छात्रों के भविष्य पर आए संकट और इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा जारी नोटिस पर पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

