हम सभी राजनीतिक दलों के लोगों को इस विरोध प्रदर्शन का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करते हैं: सीजेपी
'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) ने आगामी आंदोलन को लेकर बुधवार 3 जून 2026 को अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की. संगठन के नवनियुक्त मुख्य प्रवक्ता और खोजी पत्रकार सौरव दास ने बताया कि सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके 6 जून की सुबह 8 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इसके बाद वे समर्थकों और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के साथ पार्लियामेंट स्ट्रीट होते हुए जंतर-मंतर जाएंगे, जहां नीट पेपर लीक और शिक्षा विभाग की खामियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की अनुमति मांगी जाएगी. संगठन ने इस प्रदर्शन में सभी राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
कॉकरोच जनता पार्टी ने पत्रकार, फिल्ममेकर और मैकिन्से के पूर्व सलाहकार को प्रवक्ता नियुक्त किया
अभिजीत दिपके द्वारा स्थापित सोशल मीडिया आधारित संगठन 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए तीन नए प्रवक्ताओं की नियुक्ति की घोषणा की है. खोजी पत्रकार सौरव दास को संगठन का मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है, जबकि आईआईटी कानपुर व एलएसई (LSE) के पूर्व छात्र आशुतोष रांका और फिल्ममेकर विजेता दहिया को भी प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है. 6 जून 2026 को नीट पेपर लीक और सीबीएसई डिजिटल मूल्यांकन विवाद को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के लिए दिल्ली में होने वाले शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन से पहले सीजेपी की इस नई रणनीति पर पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

