राहुल देव | इतने कई दशकों में हिंदुत्व ढांचे को इससे बड़ी चुनौती नहीं मिली है, जितनी मंदिर से जुड़े इन खुलासों से मिली है.
'हरकारा डीप डाइव' में वरिष्ठ पत्रकार राहुल देव और निधीश त्यागी की विशेष चर्चा: राम मंदिर ट्रस्ट विवाद, चंदे और प्रबंधन में अनियमितता के आरोपों, संघ-भाजपा की जवाबदेही और मीडिया की भूमिका पर तीखा विश्लेषण।
राम मंदिर में ‘चढ़ावा घोटाला’: महंत कमल नयन दास बोले, “जांच करने वाले सब बेईमान हैं, जांच कौन करेगा”; हाईकोर्ट में पीआईएल
अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए नकद और आभूषणों के कथित गबन (घोटाले) का मामला अब अदालत पहुंच गया है. वकील मोहित अशोक द्वारा इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ में एक जनहित याचिका (PIL) दायर कर इस पूरे मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से निष्पक्ष जांच कराने और नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) से ऑडिट कराने की मांग की गई है. इस बीच, पीएमओ (PMO) और आरएसएस (RSS) ने भी राम मंदिर प्रबंधन से इस पर रिपोर्ट तलब की है. रिपोर्ट में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं बृजभूषण शरण सिंह व विनय कटियार के जांच समर्थक बयानों और महंत कमल नयन दास की 'भगवान ही जांच करेंगे' वाली तीखी व बेबाक प्रतिक्रिया का पूरा विवरण पढ़ें.

