मप्र में भाजपा के तीनों राज्यसभा उम्मीदवार निर्विरोध चुने जाने पर कांग्रेस ने लगाया ‘सीट चोरी’ का आरोप
मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र खारिज होने के बाद कांग्रेस और भाजपा में टकराव चरम पर पहुंच गया है. नई दिल्ली में कांग्रेस की शीर्ष संगठनात्मक बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर 'सीट चोरी' और चुनाव फिक्सिंग का आरोप लगाते हुए इसे भाजपा-चुनाव आयोग की जुगलबंदी करार दिया है. दूसरी ओर, मध्य प्रदेश से भाजपा के तीनों उम्मीदवार—राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, प्रदेश सचिव रजनीश अग्रवाल और महेश केवट निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए हैं. हलफनामे में कथित जानकारी छिपाने के विवाद और कांग्रेस की कानूनी व राजनीतिक लड़ाई की घोषणा पर पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश से कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज
मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव में उस वक्त एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला जब कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी (RO) द्वारा खारिज कर दिया गया. यह कार्रवाई भाजपा उम्मीदवार महेश केवट की उस आपत्ति के बाद की गई, जिसमें नटराजन पर तेलंगाना के एक मामले की जानकारी चुनावी हलफनामे में छुपाने का आरोप था. इस फैसले का मंत्री राकेश सिंह और कैलाश विजयवर्गीय सहित भाजपा नेताओं ने विधानसभा में जश्न मनाया. दूसरी ओर, कांग्रेस सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा व हरीश चौधरी ने इसे तकनीकी रूप से गलत बताते हुए स्पष्ट किया कि नटराजन पर कोई एफआईआर नहीं बल्कि सिर्फ एक नोटिस था, जिसे छुपाया नहीं गया. इस राजनीतिक विवाद और कांग्रेस के अदालत जाने के फैसले पर पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

