हरकारा रोज़ाना हरकारा रोज़ाना

ईंधन, बिजली और कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के कारण अप्रैल में थोक महंगाई बढ़कर 8.3% हुई: सरकारी आंकड़े

ईंधन, बिजली और कच्चे कच्चे पेट्रोलियम की कीमतों में आई भारी तेजी के कारण अप्रैल में थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित मुद्रास्फीति (महंगाई) बढ़कर 8.30 प्रतिशत हो गई, जो मार्च में 3.88 प्रतिशत थी. वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार: ईंधन और बिजली की मुद्रास्फीति मार्च के 1.05% से उछलकर अप्रैल में 24.71% हो गई.

Read More
हरकारा रोज़ाना हरकारा रोज़ाना

"मोदी-निर्मित संकट" — विपक्ष ने प्रधानमंत्री की मितव्ययिता की अपील को बताया जनता पर बोझ थोपना

श्चिम एशिया संघर्ष के चलते आर्थिक दबाव बढ़ने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल-डीज़ल का उपयोग कम करने, जहाँ संभव हो घर से काम करने, एक साल के लिए विदेश यात्रा और सोने की ख़रीदारी टालने और विदेशी मुद्रा बचाने के लिए घरेलू उत्पादों पर निर्भर रहने की अपील की. लेकिन विपक्ष ने इस अपील की तीखी आलोचना की, ख़ासकर इस बात पर कि यह अपील चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव ख़त्म होने के बाद आई.


Read More
हरकारा रोज़ाना हरकारा रोज़ाना

मोदी की मितव्ययिता की अपील सिर्फ पश्चिम एशिया संकट के बजाय आर्थिक कुप्रबंधन को दर्शाती है

विधानसभा चुनाव ख़तम होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक हालिया संबोधन ने भारत की आर्थिक चिंताओं, वैश्विक अस्थिरता और आम नागरिकों की जीवनशैली को एक साथ जोड़ दिया है. हैदराबाद की एक रैली में उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कोविड काल के कुछ व्यवहार फिर से अपनाएँ. जैसे वर्क फ्रॉम होम, वर्चुअल मीटिंग्स और सीमित यात्रा. ताकि बढ़ते वैश्विक संकट के बीच भारत की अर्थव्यवस्था पर दबाव कम किया जा सके.


Read More
हरकारा रोज़ाना हरकारा रोज़ाना

श्रवण गर्ग | चोर से कह रहे हैं चोरी कर और साहूकार से कह रहे हैं जागता रह

हरकारा डीप डाइव के इस लाइव इंटरव्यू में वरिष्ठ पत्रकार नितीश त्यागी और वरिष्ठ पत्रकार श्रवण गर्ग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया सार्वजनिक आह्वानों, आर्थिक संकट, खाड़ी युद्ध, कोविड मॉडल, चुनावी राजनीति और भारतीय लोकतंत्र की दिशा पर गहराई से चर्चा की. बातचीत की शुरुआत प्रधानमंत्री द्वारा नागरिकों से “सोना कम खरीदने”, “वर्क फ्रॉम होम करने”, “पेट्रोल-डीजल की खपत घटाने” और “खर्च कम करने” की अपील से होती है.

Read More
हरकारा रोज़ाना हरकारा रोज़ाना

औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर मार्च में 5 महीने के निचले स्तर 4.1% पर पहुँची; पश्चिम एशिया संकट शुरू होने के बाद पहला महीना

‘द हिंदू’ में टी.सी.ए. शरद राघवन की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) की वृद्धि दर मार्च 2026 में गिरकर पांच महीने के निचले स्तर 4.1% पर आ गई है. पश्चिम एशिया संकट शुरू होने के बाद यह आंकड़ों का पहला महीना है. निर्माण क्षेत्र (कन्स्ट्रक्शन सेक्टर) की विकास दर में लगभग 50% की गिरावट और उपभोक्ता-केंद्रित क्षेत्रों में सुस्त वृद्धि ने इस आंकड़े को नीचे पहुँचाया है.

Read More