श्रवण गर्ग । अभिजीत दीपके को अपने उद्देश्य और संगठन की भूमिका स्पष्ट करनी चाहिए.

हरकारा डीप डाइव के इस लाइव एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार श्रवण गर्ग और निधीश त्यागी ने भारतीय कॉकरोच पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के 6 जून को भारत आने की खबर पर चर्चा की. बातचीत का केंद्र यह सवाल रहा कि आखिर उन्होंने भारत आने के लिए वही दिन क्यों चुना है जिस दिन इंडिया गठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावित है.

श्रवण ने कहा कि अभिजीत दीपके के लाखों युवा समर्थक हैं और उनकी लोकप्रियता से इनकार नहीं किया जा सकता. लेकिन किसी भी तेजी से उभरते आंदोलन की तरह उसके उद्देश्य, फंडिंग और राजनीतिक संदर्भ पर सवाल पूछना जरूरी है. उन्होंने पूछा कि 6 जून की तारीख कैसे तय हुई, यात्रा की तैयारी कब से चल रही थी और इसके पीछे क्या रणनीति है.

चर्चा में यह आशंका भी जताई गई कि अगर बड़ी संख्या में समर्थक दिल्ली पहुंचते हैं तो इससे राजनीतिक माहौल प्रभावित हो सकता है और विपक्ष की बैठक का एजेंडा पीछे छूट सकता है. साथ ही यह भी कहा गया कि अभिजीत दीपके को सार्वजनिक रूप से अपने उद्देश्य और संगठन की भूमिका स्पष्ट करनी चाहिए.
बातचीत का निष्कर्ष यह रहा कि फिलहाल आरोपों के बजाय सवाल हैं. लेकिन छात्र असंतोष, परीक्षा विवाद और विपक्षी राजनीति के बीच उभर रहा यह घटनाक्रम आने वाले दिनों में राष्ट्रीय राजनीति की एक महत्वपूर्ण कहानी बन सकता है. पूरी बातचीत यहाँ देख सकते हैं.

Previous
Previous

अशोक पांडे | विनेश को भूल तो नहीं गए न!

Next
Next

तमिलनाडु की राजनीति में उलटफेर; अन्नामलाई दिल्ली में, बीजेपी से यह कहने कि “साथ यहीं तक था”