जातीय तनाव के बीच मणिपुर के एक वीरान गांव में कई घर फूंके गए
बुधवार (21 अक्टूबर, 2026) की सुबह मणिपुर के कमजोंग जिले के एक वीरान (खाली पड़े) गांव में कई घरों में आग लगा दी गई, जिससे नया तनाव पैदा हो गया.
‘पीटीआई’ के मुताबिक, चासाद गांव के पास स्थित खोईकाई कुकी गांव में सुबह करीब 5:30 बजे संदिग्ध उग्रवादियों ने आग लगा दी.
उन्होंने बताया कि कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच निवासियों के पलायन करने के बाद से यह गांव वीरान पड़ा था.
उन्होंने आगे कहा कि नुकसान के स्तर और इसमें शामिल लोगों की पहचान का अभी पता लगाया जाना बाकी है.
इस साल की शुरुआत से राज्य के इन दोनों आदिवासी समुदायों के बीच हुए जातीय संघर्ष में 50 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और दर्जनों घर जल चुके हैं. इस हिंसा से प्रभावित जिलों में तामेंगलोंग, नोनी, कांगपोकपी, उखरूल और कमजोंग शामिल हैं.

