बिछड़ने और काम के नुकसान का दर्द झेलते हुए, जहरीली हवा से बचने की कोशिश कर रहे दिल्ली के कामकाजी लोग

दिल्ली के समृद्ध निवासियों के विपरीत, शहर के सबसे हाशिए पर रहने वाले निवासी—जैसे कचरा बीनने वाले और सड़क किनारे सामान बेचने वाले—जहरीली हवा से बचने के लिए किसी स्वच्छ जगह पर जाने के बारे में मुश्किल से ही सोच सकते हैं. लेकिन उनमें से कुछ के स्वास्थ्य पर इसका इतना बुरा असर पड़ा है कि उन्हें शहर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है, जैसा कि वैष्णवी राठौर ने दो ऐसे परिवारों के मामले का अध्ययन करते हुए अपनी रिपोर्ट में बताया है जिन्होंने पलायन किया या अपने किसी रिश्तेदार को बाहर भेज दिया. दोनों ही मामलों में, हालांकि संबंधित व्यक्तियों के स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार हुआ, लेकिन उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ी है: या तो अब काम करना संभव नहीं रहा है या फिर व्यावहारिक कठिनाइयों के कारण बच्चों का स्कूल में नाम नहीं लिखवाया जा सका है. राठौर से बात करते हुए शोधकर्ता अर्जुन कामदार ने कहा कि ऐसे ‘स्मॉग शरणार्थियों’ (धुंध के कारण विस्थापित लोगों) की पहचान भी प्रभावित होती है: बेहतर भविष्य की आकांक्षा के साथ शहर आने के बाद, “उस जीवन को समेट कर वापस लौटना भावनात्मक रूप से भी झकझोर देने वाला हो सकता है... उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को भी ठेस पहुँच सकती है, इस बात को लेकर कि वे शहर गए तो थे, लेकिन वहां सफल नहीं हो सके.”

Previous
Previous

सेना ने राजनीतिक हस्तक्षेप का किया विरोध, अधिकारियों की रेजिमेंटल पहचान फिर से बहाल

Next
Next

अखिलेश कुमार | पुरानी कांग्रेस से आगे: राहुल गांधी और नई राजनीतिक भाषा गढ़ने की कोशिश