सांभर हिरण को ‘पोहा’ खिलाने और बॉलीवुड का गाना बजाने पर मध्य प्रदेश का वन अधिकारी निलंबित

मध्य प्रदेश के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में तैनात एक वन परिक्षेत्र अधिकारी (फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर) को एक जंगली सांभर हिरण को पोहा (चिवड़ा) खिलाने का वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित कर दिया गया है. अधिकारियों ने इस कृत्य को अनुचित और वन्यजीव प्रबंधन प्रोटोकॉल के विपरीत बताया है.

आनंद मोहन जे की खबर है कि 22 सेकंड के इस वीडियो में बोरी रेंज के प्रभारी अधिकारी, चूरना वन परिक्षेत्र में एक पेड़ के नीचे पोहे की प्लेट लेकर बैठे हैं और एक वयस्क सांभर हिरण को खाना खिला रहे हैं. वीडियो के बैकग्राउंड में एक बॉलीवुड गाना बज रहा है और वे जानवर को थपथपाते हुए भी नजर आ रहे हैं. अधिकारियों ने बताया कि कथित तौर पर इस हिरण को हाल ही में उक्त अधिकारी द्वारा रेस्क्यू (बचाया) किया गया था.

इस वीडियो की पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षणवादियों ने तीखी आलोचना की है. उनका कहना है कि इस तरह के व्यवहार से जंगली जानवरों को इंसानों की आदत हो जाती है. इससे उनके भोजन की तलाश में गांवों में जाने का खतरा बढ़ जाता है, जिससे वे सड़क दुर्घटनाओं, अवैध शिकार (पोचिंग) और मानव-वन्यजीव संघर्ष की चपेट में आ सकते हैं. पर्यावरण कार्यकर्ता अजय दुबे ने इस घटना को वन्यजीव प्रबंधन प्रथाओं का उल्लंघन बताते हुए अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की थी.

Previous
Previous

सोनिया गांधी | गाज़ा पर भारत मौन, जबकि दुनिया लगातार खिलाफ में आवाज़ उठा रही है

Next
Next

नीट के बाद महाराष्ट्र में टीईटी का पेपर लीक, परीक्षा स्थगित; 3 गिरफ्तार