निधीश त्यागी, साथ में राजेश चतुर्वेदी, गौरव नौड़ियाल, फ़लक अफ़शां
आज के एपिसोड में चलिए जरूरी खबरों की तरफ. एक तरफ अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक पुराने मगर बेहद गंभीर आरोप में घिरते नज़र आ रहे हैं, जहाँ एफबीआई ने उनकी फाइलें फिर से खोल दी हैं. हम बात करेंगे मीराब के ईरानी प्राइमरी स्कूल में मारी गई 180 बच्चियों की हत्या की, जिनका ख़ून ट्रंप सरकार के हाथों में लगा है. साथ में ब्रांड दुबई को लगे धक्के और ब्रिक्स को लेकर पनपती शंकाओं पर. साथ ही जंग के सातवें दिन के घटनाक्रम. भारत के न्यौते पर आए ईरानी नौसैनिक और जहाजों पर मंडराते खतरे और श्रीलंकाई पहल की. भारत की चुप्पी की, जबकि अमेरिका ने रूस से तेल लेने की भारत को तीस दिन की इजाजत दी है. इसका सीधा असर आपकी रसोई पर पड़ने वाला है क्योंकि भारत सरकार ने एलपीजी को लेकर आपातकालीन आदेश जारी किए हैं. इसी बीच, नेपाल में एक रैपर प्रधानमंत्री की कुर्सी की ओर बढ़ रहा है और बिहार से लेकर बंगाल तक सिस्टम की खामियों ने आम आदमी की जान ले ली है. आइये, इन तमाम ख़बरों को तफ़सील से समझते हैं.
#HarkaraPodcast #HindiNews #IranIsraelWar #DonaldTrump #FBI #BalenShah #NepalElection #RahulGandhi #LPGPrice #Geopolitics #KohrraSeason2
अपील :
आज के लिए इतना ही. हमें बताइये अपनी प्रतिक्रिया, सुझाव, टिप्पणी. मिलेंगे हरकारा के अगले अंक के साथ. हरकारा सब्सटैक पर तो है ही, आप यहाँ भी पा सकते हैं ‘हरकारा’...शोर कम, रोशनी ज्यादा. व्हाट्सएप पर, लिंक्डइन पर, इंस्टा पर, फेसबुक पर, यूट्यूब पर, स्पोटीफाई पर , ट्विटर / एक्स और ब्लू स्काई पर.












