हरकारा : ढंग की बातचीत तसल्ली से बढ़ाने का बिरला अड्डा
हरकारा : ढंग की बातचीत तसल्ली से बढ़ाने का बिरला अड्डा Podcast
06/06/2025 (पॉडकास्ट): इतिहास घोटाला | रामलला के नाम पर करोड़ों का चूना | भारत तालिबान भाई भाई? | बेटी का बलात्कार करवाया भाजपा नेत्री ने | अकेला पड़ता भारत | ट्रम्प मस्क के रिश्तों की सड़ांध
0:00
-12:28

06/06/2025 (पॉडकास्ट): इतिहास घोटाला | रामलला के नाम पर करोड़ों का चूना | भारत तालिबान भाई भाई? | बेटी का बलात्कार करवाया भाजपा नेत्री ने | अकेला पड़ता भारत | ट्रम्प मस्क के रिश्तों की सड़ांध

‘हरकारा’ यानी हिंदी भाषियों का क्यूरेटेड न्यूजलेटर ऑडियो में. ख़बरें और विश्लेषण. शोर कम, रोशनी ज़्यादा!

निधीश त्यागी, साथ में राजेश चतुर्वेदी और गौरव नौड़ियाल

आज हम उन खास खबरों पर नज़र डालेंगे जो देश और दुनिया की मौजूदा स्थिति को बयां करती हैं। देश के इतिहास को 'सुधारने' के नाम पर जो हो रहा है, उसकी असलियत अब सामने आ रही है। भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद, ICHR में हुए चौदह करोड़ के वित्तीय घोटाले की जांच शुरू हो गई है, जहाँ इतिहास को अपने हिसाब से दोबारा लिखने की कोशिशों के बीच अनियमितताएं पकड़ी गई हैं। धर्म और आस्था के नाम पर भी ठगी हो रही है; अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े प्रसाद और वस्तुओं के नाम पर दस करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी ने लोगों को चौंका दिया है। कानून व्यवस्था का सवाल बिहार से आया है, जहाँ एक डॉक्टर को गैंगरेप पीड़िता के परिवार की मदद करने पर दबंगों ने बुरी तरह पीटा। राजनीति में नेताओं के विवादित बयान और नैतिक पतन की खबरें भी सुर्खियां बटोर रही हैं।अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की कूटनीतिक स्थिति, अमेरिका में राजनीतिक उथल पुथल, गाजा में युद्धविराम पर अमेरिकी वीटो, और यूक्रेन युद्ध के बढ़ते तनाव पर भी हमारी नज़र रहेगी।

पाठकों से अपील-

हरकारा's avatar

Discussion about this episode

User's avatar

Ready for more?