नितीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों ने बिहार की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है. क्या सच में नितीश कुमार दिल्ली की सियासत की ओर बढ़ रहे हैं? अगर ऐसा होता है तो बिहार की राजनीति में इसका क्या असर पड़ेगा? सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर नितीश कुमार मुख्यमंत्री पद छोड़ते हैं तो बिहार का अगला उत्तराधिकारी कौन होगा.
हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में जनता ने नितीश कुमार को जनादेश दिया था. ऐसे में क्या मुख्यमंत्री पद छोड़कर राज्यसभा की ओर जाना एक नया राजनीतिक दांव है? क्या यह बिहार की राजनीति का प्लान-B है, या फिर राष्ट्रीय राजनीति में बड़ी भूमिका की तैयारी?
इस लाइव चर्चा में हम बात करेंगे:
* नितीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों पर
* बिहार में संभावित उत्तराधिकारी कौन हो सकता है
* बीजेपी और जेडीयू के बीच नए राजनीतिक समीकरण
* बिहार की राजनीति पर इसके संभावित असर
क्या यह सिर्फ राजनीतिक चर्चा है या वाकई कोई बड़ा फैसला आने वाला है? आइए समझते हैं बिहार की बदलती राजनीति और नितीश कुमार की संभावित दिल्ली सवारी.
#NitishKumar #BiharPolitics #RajyaSabha #JDU #BJP #Bihar #IndianPolitics
अपील :
आज के लिए इतना ही. हमें बताइये अपनी प्रतिक्रिया, सुझाव, टिप्पणी. मिलेंगे हरकारा के अगले अंक के साथ. हरकारा सब्सटैक पर तो है ही, आप यहाँ भी पा सकते हैं ‘हरकारा’...शोर कम, रोशनी ज्यादा. व्हाट्सएप पर, लिंक्डइन पर, इंस्टा पर, फेसबुक पर, यूट्यूब पर, स्पोटीफाई पर , ट्विटर / एक्स और ब्लू स्काई पर.











