चुनाव आयोग में 14 आपत्तियां! क्या ज्ञानेश कुमार ने अनसुनी की सहयोगियों की बात? | श्रवण गर्ग #harkara

चुनाव आयोग के भीतर क्या सब कुछ ठीक चल रहा है? इंडियन एक्सप्रेस की रतिका चोपड़ा की रिपोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू तथा विवेक जोशी के बीच कथित असहमति को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं. हरकारा डीप डाइव में निधीश त्यागी ने वरिष्ठ पत्रकार श्रवण गर्ग के साथ इस रिपोर्ट, एसआईआर और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा की. इस बातचीत में कई महत्वपूर्ण सवाल सामने आए: चुनाव आयोग के भीतर 14 बार आपत्तियां दर्ज किए जाने का क्या मामला है? क्या मतदाता सूची से जुड़े फैसलों में दोनों चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों को पर्याप्त महत्व मिला? मतदाता सूची के डेटा के केंद्रीकरण को लेकर क्या सवाल उठ रहे हैं? चुनाव आयोग की स्वायत्तता और जवाबदेही सुनिश्चित करने में सुप्रीम कोर्ट की क्या भूमिका हो सकती है? * इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के बाद चुनाव आयोग और सरकार से किन सवालों के जवाब अपेक्षित हैं? श्रवण गर्ग ने इस घटनाक्रम को चुनाव आयोग के भीतर मतभेद से आगे बढ़कर संस्थागत स्वायत्तता का सवाल बताया. उन्होंने खोजी पत्रकारिता की भूमिका और लोकतांत्रिक संस्थाओं की जवाबदेही पर भी अपनी बात रखी. देखिए हरकारा डीप डाइव में निधीश त्यागी और श्रवण गर्ग की पूरी बातचीत. #Harkara #HarkaraDeepDive #ShravanGarg #NidheeshTyagi #ElectionCommission #GyaneshKumar #SIR #IndianExpress #IndianDemocracy

Previous

आकार पटेल: "ये इलेक्टोरल जीनोसाइड है" | एसआईआर, नागरिकता और कटते नाम | हरकारा डीप डाइव #harkara

Next

दया, दान और दोस्ती: मोदी–ट्रंप रिश्ते ने भारत को कहाँ पहुँचाया? | विशाल शिवहरे #harkara