चुनाव आयोग में असहमति, राहुल गांधी के आरोप और सत्ता की चुनौतियां | अजित साही #harkara
क्या चुनाव आयोग के भीतर दर्ज असहमतियां और मतदाता सूची से जुड़े सवाल लोकतांत्रिक संस्थाओं पर भरोसे की नई बहस खड़ी कर रहे हैं? राहुल गांधी के आरोप, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, जंतर-मंतर पर युवाओं का विरोध और केंद्र सरकार की राजनीतिक चुनौतियां—इन मुद्दों पर हरकारा डीप डाइव के लाइव एपिसोड में निधीश त्यागी ने वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक अजित साही से विस्तार से बातचीत की. चर्चा में चुनाव आयोग के भीतर कथित मतभेद, एसआईआर और मतदाता सूची से जुड़े विवाद, सरकार की निर्णय प्रक्रिया, युवाओं की राजनीतिक भागीदारी और भाजपा, आरएसएस तथा हिंदुत्व की राजनीति के भविष्य को लेकर साही के विश्लेषण और आकलन शामिल हैं. पूरी बातचीत देखें और अपनी राय कमेंट में साझा करें. वीडियो पसंद आए तो लाइक, शेयर और हरकारा को सब्सक्राइब करें. #HarkaraDeepDive #AjitSahi #NidheeshTyagi #ElectionCommission #RahulGandhi #IndianPolitics #Democracy

