राजस्थान निकाय चुनाव से 2028 का क्या संकेत? | त्रिभुवन #harkara

राजस्थान के 309 नगरीय निकायों के नतीजे आ गए हैं. भाजपा ने 566 वार्ड ज़्यादा जीते, पर वोटों में उसकी बढ़त 1% से भी कम है. भाजपा को 35.19%, कांग्रेस को 34.25% और निर्दलीयों को 27.38% वोट मिले. क्या यह भाजपा की जीत है या कांग्रेस के बिखराव की कहानी? जंतर-मंतर के जन-उभार के बाद पहले बड़े चुनाव में जनता का ग़ुस्सा कहाँ गया? वसुंधरा राजे के झालावाड़ से अर्जुन मेघवाल के बीकानेर तक दिग्गजों के गढ़ में क्या हुआ? और 2028 के विधानसभा चुनाव के लिए ये नतीजे क्या संकेत देते हैं? निधीश त्यागी की बातचीत जयपुर के वरिष्ठ पत्रकार त्रिभुवन से, जो दैनिक भास्कर के कई संस्करणों के संपादक रहे हैं और दशकों से राजस्थान की राजनीति पर लिखते रहे हैं. पढ़ें: harkaraonline.com न्यूज़लेटर: harkara.substack.com स्पॉटिफ़ाई और एपल पॉडकास्ट्स पर भी उपलब्ध बातचीत अच्छी लगी तो अपने हमख़यालों से साझा करें और चैनल सब्सक्राइब करें. हरकारा: शोर कम, रोशनी ज़्यादा.

Next

स्वतंत्र भारद्वाज की जमानत का स्वागत क्यों? | श्रवण गर्ग #harkara