LIVE: सोनिया गांधी की आत्मकथा में क्या राज़ खुलेंगे? PM पद क्यों ठुकराया था | श्रवण गर्ग #harkara
सोनिया गांधी की आगामी आत्मकथा Belonging: A Journey of Love में उनके इटली के बचपन, राजीव गांधी से प्रेम, गांधी परिवार की त्रासदियों और भारतीय राजनीति से जुड़े कई अनछुए पहलुओं के सामने आने की चर्चा है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि सोनिया गांधी ने 2004 में कांग्रेस की जीत के बाद प्रधानमंत्री पद क्यों ठुकराया था? क्या उनकी आत्मकथा इस फैसले के पीछे की असली वजह पर से पर्दा उठाएगी? राजीव गांधी से पहली मुलाकात और प्रेम से लेकर संजय गांधी, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी को खोने तक की त्रासदियों ने सोनिया गांधी को किस तरह बदला? हरकारा डीप डाइव लाइव में श्रवण गर्ग और निधीश त्यागी इन तमाम सवालों पर विस्तार से चर्चा कर रहे हैं. गेस्ट श्रवण गर्ग बताएंगे कि सोनिया गांधी की आत्मकथा से भारतीय राजनीति में क्या नए सवाल और संभावित भूचाल सामने आ सकते हैं.
Next

