‘दिमागी नक्सल’ क्या है? मोदी के जुमले के पीछे की राजनीति | राकेश कायस्थ #harkara

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में ‘दिमागी नक्सल’ शब्द का इस्तेमाल किया.आखिर इस शब्द का मतलब क्या है और इसके पीछे की राजनीतिक सोच क्या है? हरकारा डीप डाइव के इस खास एपिसोड में निधीश त्यागी ने वरिष्ठ पत्रकार राकेश कायस्थ के साथ ‘दिमागी नक्सल’ की राजनीति, शिक्षा, असहमति, सवाल पूछने की संस्कृति और मोदी सरकार की बदलती राजनीतिक भाषा पर विस्तार से बातचीत की. क्या ‘दिमागी नक्सल’ महज एक नया राजनीतिक जुमला है या आने वाले समय में इसका इस्तेमाल असहमति और सवाल पूछने वालों को परिभाषित करने के लिए किया जाएगा? इस पूरी बहस को राकेश कायस्थ अपने व्यंग्यात्मक और विश्लेषणात्मक अंदाज में समझाते हैं.

Previous

LIVE: सोनिया गांधी की आत्मकथा में क्या राज़ खुलेंगे? PM पद क्यों ठुकराया था | श्रवण गर्ग #harkara

Next

बुलडोज़र वापस आ गया — सरकार डरी तो है, पर बदली नहीं #harkara