राम मंदिर चढ़ावा चोरी: SIT रिपोर्ट में क्या छिपा, क्या सामने आया? राहुल देव #harkara
राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी को लेकर गठित एसआईटी की रिपोर्ट सामने आने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं. क्या जांच ने पूरे मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश की या जिम्मेदारी तय किए बिना मामला खत्म कर दिया गया? Harkara Deep Dive में वरिष्ठ पत्रकार और संपादक राहुल देव के साथ निधीश त्यागी ने राम मंदिर ट्रस्ट की कार्यप्रणाली, एसआईटी जांच, जवाबदेही और पारदर्शिता पर विस्तार से चर्चा की. राहुल देव सवाल उठाते हैं कि अगर जांच निष्पक्ष होती तो चेन ऑफ कमांड, चेन ऑफ रिपोर्टिंग, सीसीटीवी फुटेज, ट्रस्ट की नियुक्तियों और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की पूरी पड़ताल क्यों नहीं हुई? क्या छोटे आरोपियों पर कार्रवाई के बाद बड़ी मछलियां बच गईं? बातचीत में यह भी चर्चा हुई कि राम मंदिर का मुद्दा 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कितना महत्वपूर्ण होगा और चढ़ावे की चोरी से श्रद्धालुओं की आस्था को पहुंची चोट का राजनीतिक असर क्या हो सकता है. निधीश त्यागी के साथ राहुल देव की खास बातचीत.

