राहुल गांधी का धरना, FIR पर अड़ा विपक्ष | पैलेट गन मामले में अब आर-पार? श्रवण गर्ग #harkara

दिल्ली में राहुल गांधी के धरने से सियासी टकराव एक बार फिर तेज हो गया है. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी संसद मार्ग स्थित डीसीपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए. मामला 20 जुलाई के छात्र प्रदर्शन के दौरान कथित पैलेट गन से घायल हुए युवक साहिल लोहबच से जुड़ा है. राहुल गांधी की मांग है कि मामले में एफआईआर दर्ज की जाए. उनके साथ पैलेट गन से घायल छात्र साहिल लोहबच, कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा और अन्य नेता भी मौजूद रहे. राहुल गांधी का आरोप है कि अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है. वहीं दिल्ली पुलिस का कहना है कि शिकायत ले ली गई है, लेकिन राहुल गांधी इस मामले में शिकायतकर्ता नहीं हैं. तो क्या यह सिर्फ एफआईआर का मामला है या सरकार और विपक्ष के बीच एक बड़े राजनीतिक टकराव की शुरुआत? राहुल गांधी के धरने से क्या सरकार पर दबाव बढ़ेगा? और पैलेट गन मामले की राजनीतिक लड़ाई अब किस दिशा में जाएगी? वरिष्ठ पत्रकार श्रवण गर्ग एवं निधीश त्यागी के साथ देखिए हरकारा डीप डाइव लाइव, जहां होगी इस पूरे घटनाक्रम और इसके राजनीतिक मायनों पर विस्तृत चर्चा. #HarkaraDeepDive #RahulGandhi #RahulGandhiDharna #DelhiPolice #Congress #IndianPolitics

Next

मीम से आंदोलन तक: युवाओं की नई भाषा ने सत्ता को क्यों डराया? #harkara