SIR पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर: क्या अब वोट से पहले नागरिकता साबित करनी होगी? #harkaraexplainers

हरकारा एक्सप्लेनर के इस वीडियो में वरिष्ठ पत्रकार निधीश त्यागी और युवा पत्रकार विश्वजीत कुमार ने सुप्रीम कोर्ट के SIR (Special Intensive Revision) फ़ैसले पर विस्तार से चर्चा की है. बिहार से शुरू हुई वोटर लिस्ट पुनरीक्षण प्रक्रिया अब कई राज्यों तक पहुंच चुकी है और करोड़ों लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने का दावा किया जा रहा है. क्या यह सिर्फ़ वोटर लिस्ट की सफाई है या फिर “बैकडोर NRC” की शुरुआत? अगर किसी की नागरिकता तय नहीं हुई, तो उसका वोट क्यों हटाया जा रहा है? क्या भारत में अब वोट देने से पहले दस्तावेज़ साबित करना ज़रूरी होगा? इस चर्चा में समझिए: सुप्रीम कोर्ट ने अपने फ़ैसले में क्या कहा विपक्ष और कानूनी विशेषज्ञ क्यों विरोध कर रहे हैं बिहार, बंगाल और दूसरे राज्यों में क्या असर पड़ा “डिटेक्ट, डिलीट, डिपोर्ट” की बहस क्यों तेज़ हुई * और भारतीय लोकतंत्र के सामने सबसे बड़ा सवाल क्या है अगर आपको यह विश्लेषण महत्वपूर्ण लगे तो वीडियो को शेयर करें, चैनल को सब्सक्राइब करें और अपनी राय कमेंट में लिखें. #SIR #SupremeCourt #VoterList #NRC #Bihar #WestBengal #ElectionCommission #Democracy #HarkaraExplainer #IndianPolitics

Previous

नोएडा मजदूर आंदोलन: वेतन, सम्मान और दमन के बीच फंसा विकास मॉडल | नवशरण सिंह #harkara

Next

“गाय, राजनीति और बंगाल”: क्या पश्चिम बंगाल में मुसलमानों का फैसला एक नया राजनीतिक संदेश है? #harkara