तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए विजय को आमंत्रित करने में राज्यपाल की देरी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती; दूसरी याचिका दायर
तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर द्वारा 7 मई को जारी उस प्रेस विज्ञप्ति को असंवैधानिक और मनमाना घोषित करने के लिए शनिवार (9 मई, 2026) को सुप्रीम कोर्ट में एक रिट याचिका दायर की गई, जिसमें उन्होंने तमिलगा वेट्टी कझगम (टीवीके) पार्टी के अध्यक्ष सी. जोसेफ विजय के सरकार बनाने के दावे को खारिज कर दिया था.
विजय और राहुल गांधी के बीच 17 साल की ‘केमिस्ट्री’ ने टीवीके और कांग्रेस गठबंधन कराया
तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में खंडित जनादेश सामने आने के बाद तमिलगा वेट्टी कझगम (टीवीके) और उसके प्रमुख विजय को समर्थन देने के कांग्रेस के फैसले ने पार्टी के भीतर कई लोगों को हैरान नहीं किया है. इसका कारण टीवीके प्रमुख और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बीच लंबे समय से चले आ रहे समीकरण हैं.
प्रेम पणिकर: विजय ने द्रविड़ राजनीति की जड़ों को हिला डाला
संपादक, पत्रकार प्रेम पणिकर ने सबस्टैक पर अपने पेज “स्मोक सिग्नल्स” पर तमिलनाडु के चुनाव नतीजों पर अंग्रेजी में लंबा लेख लिखा है. हम यहां हिंदी में लेख के संपादित अंश प्रस्तुत कर रहे हैं: अगस्त 2025 में, जब मैंने अभिनेता विजय के राजनीतिक उभार पर एक लेख लिखा था, तब बहुत से लोगों को लगा था कि यह केवल फिल्मी चकाचौंध से प्रेरित एक अस्थायी लहर है.
तमिलनाडु: विजय को रोकने के लिए धुर विरोधी ‘डीएमके और एआईएडीएमके’ साथ आएंगे! एआईएडीएमके के प्रस्ताव पर स्टालिन लेंगे फैसला
तमिलनाडु में चूंकि किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत हासिल नहीं हुआ है, लिहाजा वहाँ अजीबोगरीब स्थिति निर्मित हो रही है. इससे ज्यादा आश्चर्यजनक क्या होगा कि विजय को सत्ता में आने से रोकने के लिए परस्पर धुर विरोधी डीएमके और एआईएडीएमके सरकार के गठन पर विचार कर रहे हैं. इसकी प्रमुख वजह यह धारणा है कि विजय यदि एक बार सरकार में आ गए तो फिर दोनों राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के लिए 10-15 वर्षों की फुर्सत हो जाएगी.
राज्यपाल ने विजय को बताया, ‘सरकार बनाने के लिए आवश्यक बहुमत का समर्थन स्थापित नहीं’
लोक भवन ने गुरुवार (7 मई, 2026) को बताया कि तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने सी. जोसेफ विजय को स्पष्ट कर दिया है कि राज्य विधानसभा में सरकार बनाने के लिए आवश्यक बहुमत का समर्थन स्थापित नहीं हो पाया है.
‘बहुमत के समर्थन’ के आग्रह के पीछे राष्ट्रपति शासन की छाया
तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) के अध्यक्ष सी. जोसेफ विजय को विधानसभा में बहुमत का समर्थन साबित करना चाहिए, यह आग्रह एक समय की कसौटी पर परखे गए कानूनी सिद्धांत पर आधारित है. यह सिद्धांत कहता है कि राज्यपाल की पहली प्राथमिकता एक स्थिर सरकार का गठन करना है, ताकि राज्य संवैधानिक तंत्र के पूरी तरह विफल होने की स्थिति में न फिसल जाए, जिससे राष्ट्रपति शासन लागू होने की नौबत आए.
करुणानिधि के पीछे खड़े युवा विजय की पुरानी फोटो: ‘कलैग्नार ने सपने में भी नहीं सोचा होगा’
तस्वीर में एम. करुणानिधि किसी फिल्मी समारोह में नजर आ रहे हैं. वे फ्रेम के अगले हिस्से में हैं, जैसा कि वे आमतौर पर रहते थे. उनके ठीक पीछे, कहीं भीड़ में एक युवा विजय खड़े हैं जिन पर मुश्किल से नजर जाती है. राम गोपाल वर्मा (आरजीवी) ने कैप्शन में लिखा: "कलैग्नार ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उनके पीछे खड़ा यह बच्चा एक दिन उनकी पार्टी को तबाह कर देगा."
टीवीके को कांग्रेस के समर्थन से भाजपा असहज, एआईडीएमके पर विभाजन का खतरा
जे. जयललिता के निधन के बाद से अपने सबसे गंभीर आंतरिक विखंडन की ओर बढ़ती दिख रही है. पार्टी के भीतर इस बात को लेकर गहरे मतभेद उभर आए हैं कि क्या विजय की 'तमिलगा वेट्री कझगम' (टीवीके) को गठबंधन सरकार बनाने में समर्थन दिया जाए या नहीं.
बंगाल में भाजपा का ‘पोरिबोर्तन’, तमिलनाडु में विजय का धमाकेदार आगाज़, कांग्रेस की केरल में वापसी
पूरब में विपक्ष के आखिरी गढ़ को ढहाते हुए भाजपा ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी टीएमसी को करारी शिकस्त देकर ममता बनर्जी के 15 साल के शासन का अंत कर दिया. साथ ही, असम में भाजपा ने भारी बहुमत के साथ लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की है. तमिलनाडु ने एक और चौंकाने वाला जनादेश दिया है, जहाँ अभिनेता से नेता बने जोसेफ विजय की पार्टी टीवीके (तमिलगा वेट्री कझगम), जो एक नई खिलाड़ी है…

