LIVE विकास के आंकड़े बनाम जनता की हकीकत, GDP पर क्यों उठ रहे सवाल? श्रवण गर्ग

भारत की GDP ग्रोथ 7.8% पहुंची तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से स्वदेशी अपनाने, गैर-जरूरी विदेशी यात्राओं और सोने की खरीद से बचने की अपील की. लेकिन सवाल यह है कि GDP के आंकड़े तय कौन करता है? और अगर अर्थव्यवस्था इतनी तेजी से बढ़ रही है, तो आम जनता की जिंदगी में इसका असर कितना दिखाई दे रहा है? हरकारा डीप डाइव लाइव में निधीश त्यागी एवं श्रवण गर्ग के साथ इसी सवाल पर चर्चा. क्या GDP ग्रोथ और आम आदमी की आर्थिक स्थिति एक ही कहानी बताते हैं? क्या विकास के आंकड़ों को लेकर राजनीतिक बहस में असली सवाल पीछे छूट जाता है? और प्रधानमंत्री की स्वदेशी वाली अपील का अर्थव्यवस्था से क्या संबंध है? इस एपिसोड में चर्चा होगी: 7.8% GDP ग्रोथ का मतलब और इसके पीछे के आंकड़े. GDP तय करने वाली संस्थाओं और सरकार की भूमिका. आर्थिक विकास और आम जनता के अनुभव के बीच का अंतर. स्वदेशी, विदेशी यात्राओं और सोने की खरीद पर प्रधानमंत्री की अपील.

Previous

अराजकता, दमन और बढ़ता जनाक्रोश | श्रवण गर्ग #harkara

Next

भागवत का बयान इतना बड़ा विवाद क्यों बना? न्यूयॉर्क से RSS और हिंदुत्व तक