जेन जी का उभार, मोदी सरकार के सामने बढ़ी चुनौती? #harkara

‘हरकारा डीप डाइव’ के लाइव एपिसोड में निधीश त्यागी के साथ वॉशिंगटन डीसी से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक अजित साही ने जेन जी के उभार, युवाओं के आंदोलन और मोदी सरकार के सामने खड़ी राजनीतिक चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की. जंतर-मंतर के आंदोलन के बाद क्या युवाओं की ऊर्जा खत्म होने के बजाय और बढ़ रही है? राहुल गांधी के इलाहाबाद कार्यक्रम और मोहन भागवत के जेन जी से संवाद से क्या संकेत मिल रहे हैं? क्या सत्ता पहली बार युवाओं के सवालों के सामने असहज दिखाई दे रही है? बातचीत में मीडिया और न्यायपालिका की विश्वसनीयता, पत्रकारिता की स्वतंत्रता, जजों की नियुक्ति में पारदर्शिता, अर्थव्यवस्था, रोजगार और उद्यमिता जैसे मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई. अजित साही ने कहा, “वो फ्रीज हो गए हैं. इस समय आरएसएस, बीजेपी, मोहन भागवत और मोदी सारे फ्रीज हो गए हैं.” अर्थव्यवस्था के सवाल पर उन्होंने कहा, “इकोनॉमिक्स वही है जो आपके खाने की मेज पर रोटी, दाल, सब्जी रख सके. इकोनॉमिक्स वही है जो आपको नौकरी दे सके.” इसके अलावा परिसीमन, उत्तर प्रदेश चुनाव, राम मंदिर, इथेनॉल और किसानों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई. देखिए पूरा Harkara Deep Dive और बताइए, क्या जेन जी का उभार भारतीय राजनीति की दिशा बदल रहा है? #Harkara #HarkaraDeepDive #GenZ #AjitSahi #NidishTyagi #ModiGovernment #RahulGandhi #IndianPolitics #YouthPolitics #Judiciary #Media #Economy #Delimitation

Previous

शाह-राहुल आमने-सामने, लेकिन असली सवाल क्या है? श्रवण गर्ग #harkara

Next

LIVE: शाह का यूपी प्लान: राहुल-अखिलेश के रिश्ते पर BJP की नजर? श्रवण गर्ग #harkara