हरकारा रोज़ाना हरकारा रोज़ाना

मोदी की बड़ी-बड़ी बातों के बावजूद नीट-यूजी 2026 परीक्षा रद्द; कहा था- हम मजबूत व्यवस्था बना रहे हैं

सत्ता में आने से पहले ‘सुशासन’ देने को लेकर अक्सर बातें तो बड़ी-बड़ी की जाती हैं, लेकिन देश में जब नीट जैसी परीक्षा रद्द की जाती है, तो पता चलता है कि हकीकत क्या है? आज मंगलवार (12 मई, 2026) को जब खबर आई कि पेपर लीक के कारण नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 3 मई को आयोजित की गई ‘नीट-यूजी 2026’ परीक्षा को रद्द कर दिया है.

Read More
हरकारा रोज़ाना हरकारा रोज़ाना

शेयर बाजार 1.8% से अधिक टूटा, निवेशकों के 11 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा डूबे, रुपया 95.6 पर

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की उम्मीदें कम होने और युद्ध के आर्थिक प्रभाव की बढ़ती चिंताओं के कारण मंगलवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट की वजह से एक ही दिन में निवेशकों के 11 लाख करोड़ रुपये से अधिक डूब गए. सत्र के अंत में बेंचमार्क सेंसेक्स 1,450 अंक (1.9%) से अधिक टूट गया था, जबकि निफ्टी में 430 अंक (1.8%) से अधिक की गिरावट दर्ज की गई. बेंचमार्क सूचकांकों में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट देखी गई.

Read More
हरकारा रोज़ाना हरकारा रोज़ाना

भारत ने अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण रूसी एलएनजी लेने से इनकार किया

मध्य पूर्व में तनाव के कारण आपूर्ति में कमी के बावजूद भारत ने रूस की उस तरल प्राकृतिक गैस (एलएनजी) को खरीदने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है, जिस पर अमेरिकी प्रतिबंध लगे हुए हैं. भारत के इस रुख के कारण एक टैंकर अधर में लटक गया है, जबकि अन्य 'अनुमत' (गैर-प्रतिबंधित) खेपों को लेकर बातचीत जारी है.


Read More
हरकारा रोज़ाना हरकारा रोज़ाना

जाति, उत्तर-दक्षिण और कुपोषण: भारत के बच्चों की सेहत में छिपी सामाजिक खाई

भारत में बाल कुपोषण सिर्फ गरीबी या भोजन की कमी का संकट नहीं है, बल्कि यह देश की गहरी सामाजिक संरचनाओं का भी आईना है. राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के अनुसार, देश में पाँच साल से कम उम्र के लगभग एक-तिहाई बच्चे ठिगनेपन यानी अवरुद्ध शारीरिक विकास का शिकार हैं. यह स्थिति केवल बच्चों की लंबाई तक सीमित नहीं रहती, बल्कि उनके मानसिक विकास, शिक्षा और भविष्य की आर्थिक संभावनाओं को भी प्रभावित करती है.

Read More
हरकारा रोज़ाना हरकारा रोज़ाना

बंगाल: मतदाता सूची से बाहर हुए लोगों को नहीं मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ  

पश्चिम बंगाल में नवगठित भजपा सरकार ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान जिन महिलाओं के नाम हटा दिए गए हैं, उन्हें राज्य सरकार की अन्नपूर्णा भंडार योजना का लाभ नहीं देने की बात कही है.यह जानकारी सोमवार को मंत्री अग्निमित्रा पॉल के हवाले से दी गयी है. इस योजना के तहत महिलाओं को 3,000 रुपये की मासिक नकद सहायता मिलेगी.


Read More
हरकारा रोज़ाना हरकारा रोज़ाना

तरबूज से दूसरी त्रासदी: मुंबई में हुई मौतों के बाद अब छत्तीसगढ़ में 15 वर्षीय किशोर की मौत, 3 अन्य बीमार

मुंबई में एक ही परिवार के सदस्यों की मौत के कुछ हफ़्तों बाद, सोमवार को छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक गाँव में तरबूज खाने से 15 वर्षीय एक लड़के की मृत्यु हो गई, जबकि तीन अन्य बच्चे बीमार हो गए. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी.


Read More
हरकारा रोज़ाना हरकारा रोज़ाना

बंगाल की नई सरकार में दो चुनाव अधिकारियों को मिले ऊंचे पद; भाजपा पर ‘खुलेआम सांठगांठ’ का आरोप

बंगाल में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की नई भाजपा सरकार में उन दो नौकरशाहों की नियुक्ति को लेकर मंगलवार को राष्ट्रीय विपक्षी नेताओं ने तीखा हमला बोला, जिन्होंने राज्य के विधानसभा चुनावों की निगरानी की थी. विपक्ष ने इसे भाजपा और चुनाव आयोग के बीच “खुलेआम सांठगांठ” करार दिया है.


Read More
हरकारा रोज़ाना हरकारा रोज़ाना

अरुण श्रीवास्तव | "बंगाल के पुनर्जागरण" की कहानी के ज़रिए चुनावी हेरफेर को सही ठहराने की भाजपा की कोशिश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक राष्ट्रीय अंग्रेज़ी दैनिक में छपे एक लेख में, बंगाल की 'सभ्यतागत नींद' के रूप में बताई गई स्थिति पर चिंता ज़ाहिर की. उन्होंने कविगुरु रवींद्रनाथ ठाकुर का ज़िक्र किया. "हे नूतन, देखा दिक आरबार, जन्मेर प्रोथोमो शुभोक्खोन" . और सच्ची बंगाली विरासत की महानता को वापस लाने के भाजपा के मिशन को दोहराया. यह लेख उस दिन छपा था जब भाजपा ने भारत के राजनीतिक इतिहास में पहली बार बंगाल की सत्ता पर क़ब्ज़ा किया था.

Read More
हरकारा रोज़ाना हरकारा रोज़ाना

आकार पटेल | ओडिशा में ईसाइयों के ख़िलाफ़ अत्याचार

मानवाधिकार कार्यकर्ता आकार पटेल ने ओडिशा में ईसाई आदिवासियों के खिलाफ हो रही संगठित हिंसा, सामाजिक बहिष्कार और संवैधानिक तंत्र की विफलता का खुलासा किया है. जन-न्यायाधिकरण की 300 गवाहियों पर आधारित एक विचलित करने वाली रिपोर्ट

Read More
हरकारा रोज़ाना हरकारा रोज़ाना

मागा का मोहभंग: ट्रम्प से टकराने वाले टकर कार्लसन

अमेरिकी मीडिया के सबसे विवादास्पद और प्रभावशाली चेहरों में से एक, टकर कार्लसन, आजकल उस मोड़ पर खड़े हैं जहाँ उनकी ज़िंदगी के सबसे बड़े राजनीतिक फ़ैसलों का हिसाब हो रहा है. एक वक़्त था जब वे डोनाल्ड ट्रम्प के सबसे मुखर समर्थकों में गिने जाते थे. आज वही कार्लसन ट्रम्प को अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी भूलों में से एक मानते हैं.


Read More
हरकारा रोज़ाना हरकारा रोज़ाना

बंगाल में चुनाव से जुड़े अफसर एक के बाद एक पुरस्कृत: अब मुख्य निर्वाचन अधिकारी अग्रवाल, मुख्य सचिव होंगे

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सुब्रत गुप्ता, जो एसआईआर प्रक्रिया के लिए चुनाव आयोग के ‘विशेष रोल ऑब्जर्वर’ थे, को शनिवार (9 मई, 2026) को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त करने के बाद अब सोमवार को पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनोज अग्रवाल को राज्य में सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है.

Read More
हरकारा रोज़ाना हरकारा रोज़ाना

मोदी की मितव्ययिता की अपील सिर्फ पश्चिम एशिया संकट के बजाय आर्थिक कुप्रबंधन को दर्शाती है

विधानसभा चुनाव ख़तम होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक हालिया संबोधन ने भारत की आर्थिक चिंताओं, वैश्विक अस्थिरता और आम नागरिकों की जीवनशैली को एक साथ जोड़ दिया है. हैदराबाद की एक रैली में उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कोविड काल के कुछ व्यवहार फिर से अपनाएँ. जैसे वर्क फ्रॉम होम, वर्चुअल मीटिंग्स और सीमित यात्रा. ताकि बढ़ते वैश्विक संकट के बीच भारत की अर्थव्यवस्था पर दबाव कम किया जा सके.


Read More
हरकारा रोज़ाना हरकारा रोज़ाना

अग्निवीर नियमित सैनिकों के समान नहीं, मृत्यु पर समान लाभ का दावा नहीं कर सकते: केंद्र ने अदालत से कहा

केंद्र सरकार ने बॉम्बे हाई कोर्ट में पिछले सप्ताह दायर एक हलफनामे में सूचित किया है कि युद्ध या ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने की स्थिति में, अग्निवीर अपने परिजनों के लिए पेंशन लाभ के मामले में नियमित सैनिकों के साथ समानता का दावा नहीं कर सकते. यह हलफनामा एक मृतक अग्निवीर की माँ द्वारा दायर याचिका के जवाब में दिया गया है.


Read More
हरकारा रोज़ाना हरकारा रोज़ाना

पेड़ न पंखे: भारत के नमक के मैदानों की भीषण गर्मी में ज़िंदा रहने की जद्दोजहद

भारत को हर साल चुनौतीपूर्ण लू (हीटवेव) का सामना करना पड़ता है, लेकिन देश के पश्चिमी रेगिस्तानी नमक के मैदानों जैसी झुलसाने वाली परिस्थितियों का सामना बहुत कम जगहों पर करना पड़ता है. यहाँ श्रमिक लगभग असहनीय तापमान में जीवित रहने के लिए सरल तकनीकों पर निर्भर रहते हैं. गुजरात में लगभग 50,000 श्रमिक आठ महीने इन सुदूर नमक के मैदानों में बिना बिजली या स्वास्थ्य सेवा के बिताते हैं, जहाँ वे पीने और नहाने के पानी के लिए हर 25 दिनों में आने वाले एक टैंकर पर निर्भर रहते हैं.


Read More
हरकारा रोज़ाना हरकारा रोज़ाना

ममता बनर्जी और अन्य 31 सीटों पर ‘एसआईआर’ के कारण कम जीत के अंतर पर नई याचिकाएं दायर कर सकते हैं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अन्य लोग अपने इस आरोप पर नए आवेदन दायर करने के लिए स्वतंत्र हैं कि कई विधानसभा क्षेत्रों में जीत का अंतर, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान हटाए गए वोटों की संख्या से कम था.


Read More
हरकारा रोज़ाना हरकारा रोज़ाना

ओडिशा में अवैध उत्खनन का विरोध करने वाले युवक की खनन माफिया ने बेरहमी से हत्या की

ओडिशा के नयागढ़ जिले में अवैध पत्थर उत्खनन गतिविधियों को रोकने की कोशिश करने पर खनन माफिया के गुर्गों द्वारा एक युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद सोमवार को इलाके में व्यापक आक्रोश और विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया. यह नृशंस हत्या नयागढ़ जिले के ओड़गाँव पुलिस सीमा के अंतर्गत कदलीबांध गांव में रविवार रात करीब 2 बजे हुई. मृतक की पहचान अजीत कुमार साहू के रूप में हुई है.

Read More
हरकारा रोज़ाना हरकारा रोज़ाना

श्रवण गर्ग | चोर से कह रहे हैं चोरी कर और साहूकार से कह रहे हैं जागता रह

हरकारा डीप डाइव के इस लाइव इंटरव्यू में वरिष्ठ पत्रकार नितीश त्यागी और वरिष्ठ पत्रकार श्रवण गर्ग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया सार्वजनिक आह्वानों, आर्थिक संकट, खाड़ी युद्ध, कोविड मॉडल, चुनावी राजनीति और भारतीय लोकतंत्र की दिशा पर गहराई से चर्चा की. बातचीत की शुरुआत प्रधानमंत्री द्वारा नागरिकों से “सोना कम खरीदने”, “वर्क फ्रॉम होम करने”, “पेट्रोल-डीजल की खपत घटाने” और “खर्च कम करने” की अपील से होती है.

Read More
हरकारा रोज़ाना हरकारा रोज़ाना

केंद्र द्वारा नया कानून लागू करने के बाद मनरेगा रोजगार में भारी गिरावट

मनरेगा के तहत रोजगार सृजन में वर्ष 2025-26 में भारी गिरावट आई है. यह वही वर्ष है जब केंद्र ने मनरेगा को निरस्त कर उसके स्थान पर 'विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)' (वीबी-जी राम जी) अधिनियम लागू किया. लिबटेक इंडिया के शोधकर्ता मुक्केरा राहुल ने कहा कि 2025-26 को मनरेगा के तहत रोजगार सृजन के लिए सबसे कठिन वर्षों में से एक के रूप में देखा जा सकता है.


Read More
Harkara2 . Harkara2 .

हर 36 मिनट में एक मौत. भारत का मानसिक स्वास्थ्य संकट कितना गहरा है?

भारत में मानसिक बीमारी अब सिर्फ एक स्वास्थ्य समस्या नहीं रही. यह एक ऐसा सामाजिक संकट बन चुकी है जो हर 36 मिनट में एक जान ले रहा है. राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो की 2024 की रिपोर्ट बताती है कि बीते साल मानसिक बीमारी से जुड़ी आत्महत्याओं के 14,305 मामले दर्ज किए गए. यानी साल भर में हर दिन लगभग 39 लोग और हर 36 मिनट में एक व्यक्ति ने मानसिक पीड़ा के कारण अपनी जान गंवाई.


Read More